scriptरेलवे बुकिंग क्लर्क से छेड़छाड़ | booking clerk railway molested | Patrika News

रेलवे बुकिंग क्लर्क से छेड़छाड़

locationभोपालPublished: Nov 01, 2015 03:29:00 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

गृहमंत्री से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश है महिला शिकायत लेकर आए तो उसकी तुरंत सुनवाई हो, लेकिन कुछ थानों में निर्देशों को अनसुना किया जा रहा है। 

ग्वालियर। गृहमंत्री से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश है महिला शिकायत लेकर आए तो उसकी तुरंत सुनवाई हो, लेकिन कुछ थानों में निर्देशों को अनसुना किया जा रहा है। शनिवार को छेड़छाड़ की शिकार महिला बुकिंग क्लर्क को एफआईआर लिखवाने के लिए पुलिस ने 7 घंटे तक थाने में बैठाए रखा।

नदी पार टाल निवासी महिला रेलवे में बुकिंग क्लर्क है। शनिवार सुबह करीब 7 बजे ड्यूटी करने स्टेशन आ रही थी। घर से कुछ दूरी पर तीन मनचले रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने लगे। उनसे बचते हुए महिला टेंपो मे बैठ गई। मनचले पीछा करते हुए स्टेशन तक पहुंच गए। 

महिला हिम्मत करके चिल्ला पड़ी। आवाज सुनकर आरपीएफ जवानों ने एक मनचले को दबोच लिया। जबकि उसके दोनों साथी भाग गए। महिला ड्यूटी छोड़कर रिपोर्ट लिखाने सुबह 8 बजे मुरार थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।

पुलिस का कहना था महिला पुलिसकर्मी आकर रिपोर्ट लिखेगी। महिला ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से कई बार रिपोर्ट लिखने को कहा। उन्होंने हर बार अनसुना कर दिया। जब महिला पुलिसकर्मी आई तब शाम 3 बजे एफआईआर लिखी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो