उन्होंने कहा, शादी आपको पूरा और जीवन को व्यवस्थित बनाता है। जब आपको लगता है कि, आप और अधिक हासिल करना चाहते हैं। मैंने अब तक जितनी भी महिलाओं से मुलाकात की है, उन सभी महिलाओं में वो मानसिकता देखी है। मेरे लिए कुछ भी नहीं बदला है। ये एक नए दौर की खूबसूरत शुरुआत है। मैं और अधिक अचीव कर सकती हूं। फिल्मों को बेहतर कर सकती हूं। कोई नियम नहीं होना चाहिए। शादी खूबसूरत होती है। आप इसे क्यों नहीं मना सकते?
कनेक्ट के अलावा नयनतारा, शाहरुख खान और एटली की फिल्म जवान में दिखाई देंगी। ये एक्ट्रेस की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है।