script

जब राज कपूर ने पोते रणबीर और पोती रिद्धिमा कपूर के लिए गाया ‘आवारा हूं’ गाना, वीडियो हुआ वायरल

Published: Jul 10, 2017 11:01:00 am

Submitted by:

guest user

राज कपूर अपने पोते पोतियों से बहुत प्यार करते थे और ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी नजर आ रहा है। यह वीडियो आपको अपने दादा के साथ बिताए पलों की याद दिला देगा। इस वीडियो में राज कपूर, रणधीर कपूर के साथ रणबीर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर नजर आ रही हैं।

आज रणबीर कपूर एक बहुत बड़े स्टार बन गए हैं लेकिन वो अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। जिसमें वरिष्ठ फिल्म निर्माता और एक्टर राज कपूर शामिल हैं। उनके परदादा पृथ्वीराज कपूर, दादा राज कपूर और पापा ऋषि कपूर सभी ने एक्टिंग के क्षेत्र में अपना नाम कमाया है। राज कपूर अपने पोते पोतियों से बहुत प्यार करते थे और ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी नजर आ रहा है। यह वीडियो आपको अपने दादा के साथ बिताए पलों की याद दिला देगा।
हाल ही में सोशल मीडिया पर राज कपूर और पोते रणबीर कपूर का एक पूराना वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में राज कपूर, रणधीर कपूर के साथ रणबीर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर नजर आ रही हैं। वीडियो में राज कपूर अपनी फिल्म ‘आवारा’ का गाना ‘आवारा हूं’ गाते हुए नजर आ रहे हैं। वो इस गाने को रणबीर के लिए गा रहे हैं जो उस समय तीन या चार साल के रहे होंगे। जहां दादा पोते को गाना सुनाने रहे हैं वहीं रणबीर अपना अंगूठा चूसने में बिजी हैं। तो वहीं बहन रिद्दिमा कपूर उनके पास बैठे गाने को सुन रही हैं।
इस वीडियो को बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने इंस्टाग्राम पर एक शेयर किया है। बहुत से लोगों ने रणबीर को बड़े होते हुए देखा है। उनकी एक्टिंग स्किल गजब की है। अब रणबीर एक मशहूर एक्टर बन चुके हैं। प्रोड्यूसर के तौर पर वो फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के जरिए अपना नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ अहम किरदार में हैं। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

ट्रेंडिंग वीडियो