TV न्यूज

खुद को ट्रांसवुमन साबित करने के लिए उतारने पड़ते हैं कपड़े, Saisha Shinde ने किया खुलासा

सायशा शिंदे इन दिनों कंगना रनौत के शो में नजर आ रही हैं। इस शो में सभी सेलेब्स ने कई खुलासे किए हैं। वहीं सायशा शिंदे ने भी काफी चीजों का खुलासा किया हैं। सायशा ने बताया कि कैसे खुद को ट्रांसवुमन साबित करने के लिए उनके कपड़े उतरवाए जाते हैं।

Apr 22, 2022 / 04:35 pm

Manisha Verma

lock upp show saisha shinde opens up about trans woman

कंगना रनौत के शो में रोज कुछ ना कुछ नया होता ही रहता हैं। Lock Upp टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान प्रिंस नरूला ने सायशा शिंदे से उन मुद्दों के बारे में बात करने के लिए कहा जिनका सामना ट्रांसवुमन दैनिक आधार पर करती हैं। जिसके बाद सायशा शिंदे ने कई चीजों को लेकर खुलासा किया हैं।
हाल ही में इसे शो को अपना फर्स्ट फाइनलिस्ट मिला, तो वहीं कुछ दिल को छू लेने वाले रियल लाइफ स्टोरी भी सामने आई है। जेल में टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान सायशा शिंदे ने कुछ ऐसा बताया जिसे सुनने वाले इमोशनल हो गए।हुआ ये कि टू फिनाले टास्क के दौरान, प्रिंस नरूला, चैलेंजर और संकट मोचक, ने सायशा शिंदे से उन मुद्दों के बारे में बात करने के लिए कहा, जिनका सामना ट्रांसवुमन दैनिक आधार पर करती हैं।
जिसके बाद सायशा शिंदे कई मुद्दे के बारे में खुलकर बात की हैं। सायशा ने बताया कि कैसे खुद को ट्रांसवुमन साबित करने के लिए उनके कपड़े उतरवाए जाते हैं।सायशा कैमरे की तरफ बढ़ती हैं और कहती हैं, ‘बहुत सारी ट्रांस महिलाएं हैं जिन्हें सार्वजनिक रूप से यह साबित करने के लिए कपड़े उतारने पड़ते हैं कि वो कि वो महिलाएं हैं। उनकी इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो जाते हैं।
सायशा शिंदे आगे कहती हैं कि हमारें साथ हो रहे इस भेद- भाव को हमे रोकना होगा। साथ ही यह भी कहती हैं कि बिना बदलाव के यह होना काफी मुश्किल हैं। मैं चाहती हूं कि सभी ट्रांसवुमन को सम्मान मिले। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस शो के माध्यम से जो भी पैसा कमा रही हूं, मैंने उसका 50 प्रतिशत ट्रांस कम्युनिटी एनजीओ और मेरे द्वारा चलाए जा रहे ट्रस्टों को दान करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें

किसी को 500 तो किसी ने फ्री में किया था काम, साउथ के इन एक्टर्स की पहली कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Home / Entertainment / TV News / खुद को ट्रांसवुमन साबित करने के लिए उतारने पड़ते हैं कपड़े, Saisha Shinde ने किया खुलासा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.