scriptMet Gala 2019: दीपिका-प्रियंका को पछाड़ लूटी सारी लाइम लाइट, शादी के बाद इतनी बदल गईं ईशा अंबानी | Met Gala 2019: Isha Ambani leatest photos goes viral | Patrika News

Met Gala 2019: दीपिका-प्रियंका को पछाड़ लूटी सारी लाइम लाइट, शादी के बाद इतनी बदल गईं ईशा अंबानी

locationमुंबईPublished: May 07, 2019 12:49:40 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

Isha Ambani ने मेट गाला के लिए डिजाइनर Prabal Gurung की खूबसूरत ड्रेस को चुना है।

Isha Ambani

Isha Ambani

मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के ग्लैमरस अवतार का जलवा देखते को मिला। जहां दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक का लुक चर्चा में रहा। वहीं इवेंट की सारी लाइम लाइट अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी ( Isha Ambani ) ने लूट ली।

Isha Ambani

मेट गाला इवेंट से ईशा अंबानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान ईशा ने पर्पल रंग का गाउन पहन रखा है। ये पहली बार है जब ईशा ने मेटा गला के रेड कार्पेट पर वॉक किया है। ईशा काफी स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं। बता दें कि ईशा ने मेट गाला के लिए डिजाइनर Prabal Gurung की खूबसूरत ड्रेस को चुना है। यूजर्स ईशा की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

Isha Ambani

गौरतलब है कि ईशा अंबानी ने पिछले साल 12 दिसंबर, 2018 को बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस शादी में देश ही नहीं विदेश तक के मेहमान शामिल हुए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो