बॉलीवुड

जब अनुष्का शर्मा के पति पर दिल हार बैठी थीं Mrunal Thakur, ऐसा आउट ऑफ कंट्रोल हुईं कि…

Mrunal Thakur Love with Virat Kohli : बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने छोटे पर्दे से शुरुआत की लेकिन अब वे बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। हाल ही एक्ट्रेस ने एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आज से पांच साल पहले वे क्रिकेटर विराट कोहली के प्यार में पागल थीं।

मुंबईNov 28, 2022 / 04:35 pm

Jyoti Singh

Mrunal Thakur reveals she fall in love with cricketer virat kohli before five years

Mrunal Thakur : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के सिर्फ इंडिया में ही नहीं विदेशों तक फैन हैं। इसका एक कारण उनका लुक और चार्म भी है। वैसे तो अब वे अनुष्का शर्मा से शादी कर चुके हैं। उनकी एक बेटी भी है। लेकिन एक समय था जब वे किसी के क्रश हुआ करते थे। हम बात कर रहे हैं जर्सी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। उन्होंने बताया कि करीब पांच साल पहले वह तेजतर्रार बल्लेबाज विराट कोहली से (Mrunal Thakur Virat Kohli) पागलपन से प्यार करती थीं। उनके लिए वह पूरी तरह से दीवानी थीं।
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1597182776390070274?ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल, एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने खुलासा किया कि पांच साल पहले वह विराट कोहली के प्यार में थीं। इसके साथ ही मृणाल ने खुलासा किया कि उन्हें क्रिकेट से कितना प्यार है और यह सब उनके भाई की वजह से है। स्पोर्ट्स के बारे में बात करते हुए जर्सी फेम एक्ट्रेस ने बताया कि वह स्कूल के दिनों में भी स्पोर्ट्स पर्सन थीं। अपनी टीनएज में वे बहुत पॉजिटिव थीं और जोनल लेवल तक कई खेल खेल चुकी हैं, जिसमें बास्केटबॉल और फुटबॉल शामिल हैं।
यह भी पढ़े – दुल्हन बनकर सोनाक्षी सिन्हा ये किसका कर रहीं इंतजार, लग रहीं बला की खूबसूरत

https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1597182823949271040?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि छोटे पर्दे से शुरुआत करने के बाद मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। उन्हें आखिरी बार एक तेलुगु-भाषा की रोमांस फिल्म ‘सीता रामम’ में देखा गया था, जिसमें दुलकर सलमान और रश्मिका मंदाना थे। इसके अलावा उन्हें सुपर 30, तूफ़ान, बाटला हाउस, लव सोनिया और घोस्ट स्टोरीज़ जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। उनकी हालिया रिलीज़ में कार्तिक आर्यन के साथ ‘धमाका’ और शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ शामिल हैं।
यह भी पढ़े – Cirkus Trailer : रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस का एक और मजेदार टीजर रिलीज, बताया कब आएगा ट्रेलर

Home / Entertainment / Bollywood / जब अनुष्का शर्मा के पति पर दिल हार बैठी थीं Mrunal Thakur, ऐसा आउट ऑफ कंट्रोल हुईं कि…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.