script‘एमएस धोनी’ का नया पोस्टर रिलीज, बयां करता है पूरी फिल्म की कहानी | MS Dhoni The Untold Story New poster released | Patrika News

‘एमएस धोनी’ का नया पोस्टर रिलीज, बयां करता है पूरी फिल्म की कहानी

Published: Aug 23, 2016 12:45:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म एमएस धोनी का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें धोनी की लाइफ का संघर्ष, मेहनत, प्रेरणा और सफलता को दर्शाया गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टी-20 फार्मेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म ‘एमएस धोनी’ का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें धोनी की लाइफ का संघर्ष, मेहनत, प्रेरणा और सफलता को दर्शाया गया है। 
सुशांत टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए बैकग्राउंड में दिख रहे हैं, लेकिन फ्रंट में उनके किसी भी रूप में टीम इंडिया नहीं है बल्कि टीम इंडिया में शामिल होने से पहले उनकी जिंदगी के कई रूपों को दिखाया गया है। 
आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर ने ऑनलाइन व्यू के सारे रिकार्ड तोड़ डाले हैं और आज भी एमएस धोनी का ट्रेलर टॉप वन में शामिल है। अब इसके तीन अलग भाषाओं मराठी, तेलुगु और तमिल में भी ट्रेलर जारी हो चुके हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का मोस्ट रिलीविंग पोस्टर जारी किया है। 
बॉलीवुड-हॉलीवुड में झंडे गाड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अब किया ये ‘कारनामा’


पोस्टर में सबसे फ्रंट में वो टीटीई की वेशभूषा में भागते हुए नजर आ रहे हैं जो उनके शिफ्ट के बाद मैदान की प्रैक्टिस की हड़बड़ी बता रहा है। उसके जस्ट पीछे कोच और बालक महेंद्र सिंह धोनी हैं। कोच गिरने पर उसे संभालते हुए कुछ टिप्स देने की मुद्रा में हैं। ठीक इसी के बगल में स्टेशन के प्लेटफार्म पर टीटीई रूप में चिंतामग्न धोनी बैंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। युवा माही के पिता के साथ वॉक करते हुए नज़र आ रहे है। भागते हुए धोनी के ठीक पीछ उनकी गर्लफ्रेंड हैं जो हाथ में फ्लैप वाले सेलफोन पर धोनी से बात करनेवाली भाव बनाए हुए हैं। एक फोटो में दोनों साथ हैं खुश हैं और उनके पीछे भारत का झंडा भी लहर रहा है। इसी के दाएं-बाएं ट्राफी और अपने सिग्नेचर स्टाइट में स्टंप्स उखाड़ कर लहराते हुए महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तान की तारीफ करने पर अभिनेत्री रम्या के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज


यह एक ऐसा पोस्टर है जो अपने आप में फिल्म की पूरी कहानी को दर्शा रहा है। 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही एमएस धोनी का निर्माण अरूण पाण्डेय और फॉक्स स्टार ने किया है तो निर्देशन नीरज पाण्डेय का है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो