scriptबेटी ईशा के सुखी जीवन के लिए मुकेश अंबानी ने इतने किमी पैदल चलकर इस शख्स को दिया पहला कार्ड और 51 लाख | Mukesh Ambani offers first card of Isha Ambani badrinath kedarnath | Patrika News

बेटी ईशा के सुखी जीवन के लिए मुकेश अंबानी ने इतने किमी पैदल चलकर इस शख्स को दिया पहला कार्ड और 51 लाख

locationमुंबईPublished: Jan 04, 2019 09:03:34 am

Submitted by:

Preeti Khushwaha

 
प्रीवेडिंग की सबसे खास बात ये रही कि मुकेश अंबानी ने तीन दिनों तक हजारों गरीबों को खाना खिलाया।

Mukesh Ambani Nita Ambani isha ambani

Mukesh Ambani Nita Ambani isha ambani

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने बीते साल यानी 2018 में अपनी एकलौती बेटी ईशा की शादी की। Isha Ambani की शादी 12 दिसंबर को बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ मुंबई के एंटीलिया में हुई। यह साल की सबसे यादगार शादी रही। इसमें देश-विदेश के तमाम नामी चेहरे नजर आए। शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। क्या आप जानते हैं कि ईशा की शादी का पहला कार्ड किसको मिला। अगर नहीं तो हम आपको पहले कार्ड से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं…

View this post on Instagram

Smile 🍫🍫🍫🍫🍫

A post shared by Isha Ambani (@ambani.isha) on

Mukesh Ambani

बेटी की शादी का पहला कार्ड दिया इनको:
मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा अंबानी की शादी का पहला कार्ड सबसे पहले एक खास इंसान को दिया था। बता दें कि खुद मुकेश पहला कार्ड देने के लिए 1 किलोमीटर पैदल चलकर उस खास जगह पर गए थे। उन्होंने पहला कार्ड उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पैदल चलकर दिया था। उन्होंने न सिर्फ कार्ड दिया बल्कि इसके साथ ही वहां पर 51 लाख रुपए भी कार्ड के साथ चढ़ाए थे।

Mukesh Ambani

प्री-वेडिंग में गरीबों को खिलाया खाना:
मुंबई में शादी से पहले ईशा की प्रीवेडिंग जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी। यहां का भव्य आयोजन देखने लायक था। वहीं इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स नजर आए थे। ईशा की मां नीता अंबानी ने एक डांस परफॉर्मेंस भी दिया। प्री-वेडिंग की सबसे खास बात ये रही कि मुकेश अंबानी ने तीन दिनों तक हजारों गरीबों को खाना खिलाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो