script

शादी के 5 महीने बाद भी प्रियंका के प्यार में पागल हैं निक जोनस, विश्वास ना हो तो खुद देख लीजिए ये सबूत

locationमुंबईPublished: May 25, 2019 11:31:44 am

Submitted by:

Amit Singh

शादी के बाद से ही यह कपल अक्सर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ जाता है।

nick-jonas-said-he-is-a-proud-husband

nick-jonas-said-he-is-a-proud-husband

पिछले साल 1 दिसंबर को देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) ने अमरीकन पॉप सिंगर निक जोनस ( Nick Jonas ) से शादी कर ली थी। दोनों की शादी धूम-धाम से संपन्न हुई थी जिसकी फोटोज लंबे समय तक सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। शादी के बाद से ही यह कपल अक्सर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ जाता है। हाल में ही निक जोनस ने फिर एक बार अपने प्यार का सबूत एक पोस्ट के जरिए दिया।


निक ने प्रियंका के उस वीडियो को री-ट्वीट किया, जिसमें वह अदीस अबाबा के सिबिस्टे नेगासी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से मुलाकात करती हुईं नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा इथियोपिया में यूनिसेफ के साथ कर रही है और मैं अपनी पत्नी के काम से प्रेरित हूं।’

 

View this post on Instagram

Smile. 📸

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

बताते चलें,निक-प्रियंका हाल में Cannes Film Festival में नजर आए थे। दोनों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी। रेड कार्पेट के प्रियंका के लुक ने फैंस को दिवाना बना दिया था।

 

ट्रेंडिंग वीडियो