दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी की शादी यशवर्धन के साथ हुई है। नियति ने 11 दिसंबर को लिए थे सात फेरे
फोटो में दुल्हन तैयार हो रही हैं और दिलीप जोशी अपनी बेटी को पुचकार रहे हैं। और साथ ही मन ही मन आशीर्वाद दे रहे हैं।
दिशा वकानी को भी इंविटेशन मिला था लेकिन निजी कारणों के चलते वह शादी में शामिल नहीं हो सकी।
दिलीप जोशी के दामाद यशोवर्धन मिश्रा बॉलीवुड फिल्मों के स्टोरी राइटर और गीतकार अशोक मिश्रा के बेटे हैं।
यशोवर्धन और नियति एक दूसरे को पिछले चार साल से जानते हैं।
नियति की शादी में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी स्टारकास्ट शादी में शामिल हुई थीं।
शादी से जुड़े कुछ कार्यक्रम नासिक में भी संपन्न हुए।