scriptसलमान खान की ये एक्ट्रेस काम-धाम छोड़ सड़कों पर बेच रही कपड़े, कभी आइटम नंबर से हुई थीं मशहूर | Nora Fatehi Become The Sales Girl Watch Video | Patrika News

सलमान खान की ये एक्ट्रेस काम-धाम छोड़ सड़कों पर बेच रही कपड़े, कभी आइटम नंबर से हुई थीं मशहूर

locationमुंबईPublished: Jun 13, 2019 11:31:39 am

Submitted by:

Amit Singh

फैंस को नोरा फतेही के डांस वीडियो खूब पसंद आते हैं

nora fatehi selling clothes at bangkok street

nora fatehi selling clothes at bangkok street

‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही ( Nora Fetehi ) हाल में सलमान खान ( Salman Khan ) की फिल्म ‘भारत’ ( Bharat ) में नजर आईं। फिल्म में उन्होंने ग्लैमर का भरपूर तड़का लगाया। वह सुनील ग्रोवर ( Sunil Grover ) के अपोजिट नजर आईं। वैसे तो सोशल मीडिया पर नोरा के लाखों दिवाने हैं। उनकी सभी फोटोज और वीडियोज खूब पसंद किए जाते हैं। हालांकि एक्ट्रेस को असल पहचान जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ ( satyamev jayate ) के आइटम सॉन्ग ‘दिलबर’ ( Dilbar ) से मिला था। इन दिनों ‘दिलबर गर्ल’ ( dilbar girl ) फिर एक बार सुर्खियों में हैं। हालांकि इसकी वजह भारत नहीं बल्कि उनकी एक वीडियो है।

nora-fatehi-become-the-sales-girl-watch-video

हाल में नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक्ट्रेस बैंकॉक की सड़कों पर कपड़े बेचती हुईं नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

बता दें, फैंस को नोरा फतेही के डांस वीडियो खूब पसंद आते हैं। उन्होंने कम समय में ही इंडस्ट्री में आइटम गर्ल के तौर पर पहचान बना ली है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो