OTT

OTT Horror Movies: ओटीटी पर मौजूद हैं सच्ची घटनाओं पर बनी ये 5 मूवी, देखकर बहादुर इंसान का भी कांप जाएगा कलेजा

OTT Horror Movies: अगर आपको हॉरर मूवी देखना पसंद है तो आज हम आपको ऐसी 5 मूवी की लिस्ट बताने वाले हैं, जिसे देखकर बहादुर इंसान का भी कलेजा कांप जाएगा। हैरानी वाली बात तो ये है कि ये सभी मूवीज सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

Mar 23, 2024 / 02:25 pm

Gausiya Bano

OTT Horror Movies based on true events

OTT Horror Movies: घर पर ही आराम से बैठकर मूवी देखना एक अच्छा आइडिया है, लेकिन उसके लिए सही मूवी चुनना जरूरी है। अगर आपको सच्ची घटना पर आधारित डरावनी और भुतही मूवी देखना पसंद है तो चलिए आज हम आपको इसी पर आधारित मूवीज बताते हैं। इन मूवीज को आप ओटीटी प्लेफॉर्म (OTT Platform) पर देख सकते हैं। लेकिन कमजोर दिल वाले इन मूवीज को अकेले बिल्कुल भी न देखें।


‘द कॉन्ज्यूरिंग’ सबसे डरावनी मूवीज में से एक है। इसकी कहानी पेरोन परिवार पर आधारित है, जो 1971 में एक घर में रहने आते है। यहां उनके साथ ऐसी-ऐसी घटनाएं होती है, जिन्हें देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इस मूवी के 3 पार्ट हैं और आप उन सभी को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें

ओटीटी पर इन 5 मूवी-सीरीज की चोरी-डकैती देख हिल जाएगा दिमाग




‘साइलेंट हाउस’ में अमेरिका के उरुग्वे में घटित एक कहानी को दिखाया गया है। इस मूवी की कहानी सारा की है, जो अपने घर में अकेले फंस जाती है और उसका बाहरी दुनिया से संपर्क टूट जाता है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।


‘द एक्सोरसिस्ट’ मूवी की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी। इसमें एक ऐसे शख्स की कहानी बताई गई है, जिस पर आत्मा का साया होता है। इस हॉरर मूवी को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।


2007 में आई मूवी ‘पैरानॉर्मल एक्टिविटी’ की कहानी बेहद डरावनी है। इस मूवी को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें

OTT Latest News




1999 की फिल्म ‘द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट’ भी सच्ची घटना पर आधारित है। अगर आपने ये मूवी नहीं देखी तो इस वीकेंड इसे यूट्यूब (Youtube) और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Home / Entertainment / OTT News / OTT Horror Movies: ओटीटी पर मौजूद हैं सच्ची घटनाओं पर बनी ये 5 मूवी, देखकर बहादुर इंसान का भी कांप जाएगा कलेजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.