यह फिल्म कोरोना काल में लगे लॉकडाउन पर आधारित है। प्रतीक बब्बर, श्वेता बसु प्रसाद, अहाना कुमरा, साईं तमणकर और प्रकाश बेलावाड़ी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ट्रोल एक मॉन्स्टर फिल्म है। यह एक दिसंबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म को रोर उथुग द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को नॉर्वे में फिल्माया गया है। ‘वॉरियर्स ऑफ फ्यूचर’ चीनी फिल्म का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते में उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। यह फिल्म भी दो दिसंबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
हिट 2 फिल्म में मेजर फेम अदिवी सेश नजर आ रहे हैं। फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर बताई जा रही है। फिल्म में अदिवी के अलावा मीनाक्षी चौधरी भी लीड रोल में हैं।