OTT

OTT New Release: 12 से 17 मार्च के बीच ओटीटी पर रिलीज होंगे ये धांसू कंटेंट, मिलेगा फुल-ऑन एंटरटेनमेंट

ओटीटी पर हम आपके सामने इस हफ्ते रिलीज होने वाली कुछ खास वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट लेकर आ गए हैं। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट में मर्डर, सस्पेंस और कॉमेडी जैसे जॉनर शामिल हैं। आइये आपको बताते हैं क्या है इस हफ्ते खास।
 

Mar 12, 2024 / 06:19 pm

Prateek Pandey

OTT New Release: अगर आप रोमांस के इतर मर्डर और सस्पेंस जैसे जॉनर वाला कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो हमारी लिस्ट के जरिए अपनी वॉचलिस्ट को कीजिए अपडेट। इस वॉच लिस्ट में मूवीज और ओटीटी तक ढेरों चुनिंदा कंटेंट हैं। ये सभी कंटेंट 12 से 17 मार्च तक ओटीटी पर रिलीज हो जाएंगे।
बॉक्स ऑफिस पर लगभग 8 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद ‘मैं अटल हूं’ अब ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देने वाली है। ZEE5 ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि पंकज त्रिपाठी की यह मूवी 14 मार्च से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। इस मूवी में पंकज त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, रमेश कुमार सेवक, दया शंकर पांडे, पायल नायर, राजेश खत्री जैसे एक्टर हैं।

‘ब्रमायुगम’ सिनेमा लवर्स बिंज वाचिंग कैलेंडर पर डेट मार्क कर सकते हैं क्योंकि ‘ब्रमायुगम’ अब दहशत फैलाने ओटीटी पर आ रही है। ये मूवी 15 मार्च से सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग शुरू के लिए तैयार है। यानी जो लोग इस फिल्म को थिएटर पर देखने से चूक गए हैं वो अब घर बैठे इस मूवी को ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं। ये मूवी 15 मार्च से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।
आप नेटफ्लिक्स पर इस डॉक्यूमेंट्री को देख सकते हैं। डायरेक्टर ब्रायन नैपर्नबर्गर कोल्ड वॉर के दौरान युद्ध हिंसा की कहानी पेश करते हैं। डॉक्यूमेंट्री में सोवियत संघ के पतन, व्लादिमीर पुतिन के उदय और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को दिखाया गया है।
‘जियो सिनेमा’ ने अनाउंस किया है कि ‘हनुमान’ का हिंदी डब वर्जन 16 मार्च को उनके OTT प्‍लेटफॉर्म पर स्‍ट्रीम किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन हिंदी वर्जन का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर भी कलर्स टीवी पर होगा।
वेब सीरीज ‘मर्डर मुबारक’ रॉयल दिल्ली क्लब में हुए एक मर्डर की जांच पर बेस्ड है। होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर और संजय कपूर जैसे कलाकार हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
पूजा भट्ट की वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ आने वाली है। नित्या मेहरा, सुधांशु सरिया, करण कपाड़िया और कोपल नैथानी के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज 14 मार्च के दिन ओटीटी पर दस्तक देगी। इस वेब सीरीज में पूजा के अलावा राइमा सेन, अवंतिका वंदनपु, जोया हुसैन और मुकुल चड्डा हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर इस सीरीज को देखा जा सकता है।

Home / Entertainment / OTT News / OTT New Release: 12 से 17 मार्च के बीच ओटीटी पर रिलीज होंगे ये धांसू कंटेंट, मिलेगा फुल-ऑन एंटरटेनमेंट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.