scriptसलमान खान की एक्ट्रेस ने शिमरी पर्पल लहंगे में गिराईं हुस्न की बिजलियां, कर्वी फीगर देख फैंस भी हुए फिदा! | Patrika News
बॉलीवुड

सलमान खान की एक्ट्रेस ने शिमरी पर्पल लहंगे में गिराईं हुस्न की बिजलियां, कर्वी फीगर देख फैंस भी हुए फिदा!

8 Photos
1 year ago
1/8

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में है। इस बीच उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

2/8

दरअसल, हाल ही में पूजा हेगड़े ने अपने भाई ऋषभ हेगड़े की ग्रैंड वेडिंग को खूब एन्जॉय किया। जहां से उन्होंने पर्पल लहंगे में अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की। साथ ही अपने फैंस को लगातार वेडिंग अपडेट्स भी दिए।

3/8

फंक्शन के लिए एक्ट्रेस ने फैशन डिजाइनर सीमा गुजराल के कलेक्शन से पर्पल लहंगा कैरी सिलेक्ट किया। इस स्लीवलेस पर्पल ब्लाउज़ में पूजा बेहद ही गॉर्जियस लग रही थीं।

4/8

पर्पल जरी डिटेल्स के साथ एक लॉन्ग फ्लोई पर्पल स्कर्ट में उन्होंने अपने ब्लाउज को टीमअप किया था। इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर इयररिंग्स से अपने लुक को कंपलीट किया।

5/8

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पूजा ने कैप्शन दिया, 'ये संगीत शाइन और शिमर के बारे में था।' जाहिर है कि इससे पहले एक्ट्रेस ने भाई की शादी में साड़ी वाले लुक को शेयर किया था।

6/8

भाई की शादी के लिए पूजा ने ऑरेंज कांजीवरम साड़ी पहनी थी। जिस पर गोल्डन कलर का वर्क किया हुआ था। जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रहीं थी। फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

7/8

उन्होंने अपने लुक को एम्ब्रॉएडर्ड ब्लाउज़ और पोल्की ज्वैलरी के साथ पेयर किया था. जिसमें नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और टू-टियर कमरबंद शामिल था।

8/8

एक्ट्रेस ने गजरे से सजा एक मिडिल पार्टेड जूड़ा बनाया था, जो उनके लुक को बेहद एलिगेंट बना रहा था। कैमरे को पोज देते हुए वह एक्ट्रेस ने प्यारी स्माइल से दिल जीत लिया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.