scriptएयरपोर्ट पर प्रीत‍ि ज‍िंटा को फ्लाइट में बैठने से अचानक रोका गया! एक्स- ब्वॅायफ्रेंड का नाम आया सामने | Preity zinta was stopped from boarding on plane because of ness wadia | Patrika News

एयरपोर्ट पर प्रीत‍ि ज‍िंटा को फ्लाइट में बैठने से अचानक रोका गया! एक्स- ब्वॅायफ्रेंड का नाम आया सामने

locationमुंबईPublished: Apr 07, 2019 11:29:36 am

Submitted by:

Riya Jain

Preity zinta को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

एयरपोर्ट पर प्रीत‍ि ज‍िंटा को फ्लाइट में बैठने से रोका गया! एक्स- ब्वॅायफ्रेंड का नाम आया सामने

एयरपोर्ट पर प्रीत‍ि ज‍िंटा को फ्लाइट में बैठने से रोका गया! एक्स- ब्वॅायफ्रेंड का नाम आया सामने

Kings XI Punjab की को-ओनर और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Preity Zinta को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उन्होंने 30 मार्च को चंडीगढ़ जाने के लिए मुंबई से फ्लाइट बुक कराई थी। लेकिन उन्हें फ्लाइट पर बैठने से रोक दिया गया।

preity-zinta-was-stopped-from-boarding-on-plane-because-of-ness-wadia

जी हां, र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक गो Air Flight से बुक कराई गई ट‍िकट पर प्रीत‍ि ज‍िंटा के एक्स बॉयफ्रेंड रहे ness wadia ने रोक लगा दी। नेस वाड‍िया GO Airlines के को-ओनर हैं। हालांकि इस खबर पर एयरलाइंस का बयान सामने आया है, उन्होंने इस खबर को पूरी तरह से बेबुन‍ियाद बताया गया है।

 

preity-zinta-ness-wadia
स्पॉटबाय की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक प्रीत‍ि ज‍िंटा ने 30 मार्च को सुबह 8.30 बजे की फ्लाइट बुक की थी। आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के लिए सुबह 9.20 की फ्लाइट बुक की गई थी। ये सभी टिकटें गो एयर से बुक की गई थी। लेकिन फ्लाइट के लिए जाने से कुछ ही देर पहले प्रीति को उनकी स्टाफ ने फोन करके बताया कि उन्हें बोर्डिंग पास दिया गया था लेकिन उसे वापस ले लिया गया।
preity-zinta-ness-wadia-breakup

जब प्रीति एयरपोर्ट पहुंची तब उन्हें बताया गया कि उन्हें फ्लाइट में बैठने से रोकने लिए के लिए गो एयर के कर्मचारियों को ऊपर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताब‍िक गो एयर के को-ओनर नेस वाड‍िया ने प्रीत‍ि ज‍िंटा के गो एयर में जाने से रोक लगा रखी है। जब ये बात प्रीत‍ि ज‍िंटा को पता चली तो उन्होंने कहा कि ये गैरकानूनी है क्योंकि भले ही नेस वाडिया गो-एयर के ओनर्स में से हैं लेकिन एयरक्राफ्ट्स तो सरकार की है और नेस इस तरह से उन्हें रोकने के लिए आदेश जारी नहीं कर सकते।

ट्रेंडिंग वीडियो