scriptखुदको माइक्रो मैनेजर मानती हैं प्रियंका चोपड़ा | Priyanka Chopra considers himself Micro Manager | Patrika News

खुदको माइक्रो मैनेजर मानती हैं प्रियंका चोपड़ा

Published: Feb 20, 2016 02:16:00 pm

Submitted by:

बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका
चोपड़ा खुद को माइक्रो मैनेजर मानती है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक साथ
अनेक प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा खुद को माइक्रो मैनेजर मानती है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक साथ अनेक प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि यूएस में शो ‘क्वांटिको’ की शूटिंग है तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में फिल्म ‘जय गंगाजल’ रिलीज होने को तैयार है।

उनका कहना है कि वह खुद को माइक्रो मैनेजर मानती हैं और अपने काम में सामंजस्य स्थापित कर लेती है। उन्होंने कहा ”मेरे पास अपनी एक टीम है। वो जानती हैं कि मैं क्या चाहती हूं। ऐसे में वो लोग जानते हैं कि वास्तव में करना क्या है। मैं एक साथ कई चीजें मैनेज कर पाती हूं क्योंकि यही मैं हूं। हर चीज पर मेरी अंगुली है क्योंकि मैं सबकुछ चाहती हूं।”

उन्होंने बताया कि जैसे ही ऑस्कर पूरा होगा। मैं मियामी के लिए निकल जाऊंगी। इसके बाद बेवॉच के लिए
शूटिंग शुरू करूंगी। हालांकि यूनिट तो पहले ही शूटिंग शुरू कर देगी। मैं अप्रैल तक ‘क्वांटिको’ और ‘बेवॉच’ के बीच उलझी रहूंगी। इस दौरान बहुत सारी ट्रेवल करना पड़ेगी। मेकर्स ने मुझे संतुलन बनाने की छूट दे दी है। यह बहुत ही मजेदार रहने वाला है।’ वीकेंड पर ‘जय गंगाजल’ को प्रमोट करूंगी। इसके बाद ‘बेवॉच’ का नंबर आएगा।”
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो