मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा को तलाश है अपने सपने के राजकुमार की, उनके सिंगल रहने की ये है वजह

शादी और बच्चे के बारे में वे भी एक भारतीय नारी की तरह ही सोचती हैं। लेकिन अभी वे अपना पूरा ध्यान काम पर ही दे रही हैं।

पालीJul 31, 2016 / 09:01 pm

balram singh

Priyanka Chopra

बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें अपने सपनों के राजकुमार की अब भी तलाश है। प्रियंका ने कहा कि उन्हें अब तक कोई अच्छा इंसान नहीं मिला है और इसलिए वे अभी तक सिंगल है। 
शादी और बच्चे के बारे में वे भी एक भारतीय नारी की तरह ही सोचती हैं। लेकिन अभी वे अपना पूरा ध्यान काम पर ही दे रही हैं। 

प्रियंका ने आगे बताया कि वे बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस में से एक हैं और हॉलीवुड में भी वे लीडिंग लेडी ही हैं। उन्होंने कहा कि चाहे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड लीडिंग रोल ही प्ले करेंगी। सिर्फ हॉलीवुड की वजह से वे कोई भी किरदार नहीं करेंगी। जहां कहीं भी उन्हें बेस्ट रोल ऑफर होगा वे उसे जरूर करेंगी।

Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा को तलाश है अपने सपने के राजकुमार की, उनके सिंगल रहने की ये है वजह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.