scriptनिक को छोड़ बोल्ड ड्रेस में किसी और की बांहो में नजर आई प्रियंका! यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट | Priyanka chopra pic with stylist sanjay kumar goes viral on internet | Patrika News

निक को छोड़ बोल्ड ड्रेस में किसी और की बांहो में नजर आई प्रियंका! यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

locationमुंबईPublished: May 19, 2019 12:13:19 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

इस तस्वीर में अभिनेत्री किसी अन्य शख्स के साथ नजर आ रही हैं।

priyanka chopra

priyanka chopra

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्रियां कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, हुमा कुरैशी और हिना खान ने इवेंट में अपने लुक्स से खूब वाहवाही बटोरी। इवेंट से इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इस फिल्म फेस्टिवल की पार्टियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब प्रियंका की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अभिनेत्री किसी अन्य शख्स के साथ नजर आ रही हैं। इस शख्स ने प्रियंका को पीछे से अपनी बांहो में पकड़ रखा है।

ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि प्रियंका के साथ ये व्यक्ति कौन है। दरअसल, तस्वीर में नजर आ रहा शख्स प्रियंका का स्टाइलिस्ट संजय कुमार की है। प्रियंका के हॉट दिखने के पीछे इसी व्यक्ति का हाथ है। वहीं यूजर्स इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘किसी के साथ भी।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,’ये कौन है बंदा?’ एक फैन ने लिखा, ‘लंगूर के हाथ में अंगूर।’

 

निक को छोड़ बोल्ड ड्रेस में किसी और की बांहो में नजर आई प्रियंका! यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोग कह रहे हैं कि प्रियंका की इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है और यह फोटोशॉप का कमाल है। बता दें कि इससे पहले भी निक जोनस की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे। बाद में पता चला कि फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो