scriptये लो जी पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध को प्रियंका चोपड़ा भी बता रही हैं गलत, कहा- कलाकारों को मत घसीटो | Priyanka Chopra says I’m very patriotic but why hang only artistes | Patrika News

ये लो जी पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध को प्रियंका चोपड़ा भी बता रही हैं गलत, कहा- कलाकारों को मत घसीटो

locationनीमचPublished: Oct 17, 2016 06:42:00 am

Submitted by:

balram singh

उनका कहना है कि यह बहुत अजीब है कि देश में घटने वाले हरेक बड़े राजनीतिक एजेंडे के लिए हमेशा कलाकारों को जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्हीं पर आपत्तियां जताई जाती हैं। यह गलत है।

Priyanka Chopra Gl

Priyanka Chopra

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही के तनाव के बाद बॉलीवुड में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों के लगातार विरोध किए जाने से प्रियंका चोपड़ा ने नाराजगी जताई है। प्रियंका का कहना है कि वे एक देशभक्त हैं और भारत-पाक मुद्दे पर सरकार के निर्णय के साथ हैं। 
उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर इन चर्चाओं में सिर्फ कलाकारों को ही क्यों घसीटा जा रहा है। उनका कहना है कि यह बहुत अजीब है कि देश में घटने वाले हरेक बड़े राजनीतिक एजेंडे के लिए हमेशा कलाकारों को जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्हीं पर आपत्तियां जताई जाती हैं। यह गलत है। 
प्रियंका ने कहा कि कारोबारी, राजनीतिज्ञ, चिकित्सक और अन्य लोगों को इसके लिए क्यों नहीं जिम्मेदार ठहराया जाता। लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं प्रियंका ने कहा कि मेरे देश की सरकार जो तय करती है, वह देश को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण है और मैं उसके साथ हूं। फिर भी मैं यह नहीं मानती कि दोनों देशों के बीच कुछ तनाव हो तो कलाकार इसका प्रतिनिधित्व करते हैं। कम से कम कोई अभिनेता तो बिल्कुल नहीं कर सकता, जिसने जीवन में कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया है। उरी में जो कुछ हुआ, उससे मैं हैरान हूं और हमें देश की सुरक्षा के लिए खड़े रहने की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो