scriptसैफ-करीना के बेटे के नाम पर इस कांग्रेसी नेता ने कहा- तैमूर रखें या टमाटर उनकी मर्जी | priyanka says on karina's child name | Patrika News
मनोरंजन

सैफ-करीना के बेटे के नाम पर इस कांग्रेसी नेता ने कहा- तैमूर रखें या टमाटर उनकी मर्जी

14वीं सदी के शासक तैमूर लंग को उसकी बर्बरता और विभिन्न युद्धों में हासिल की गई विजयों के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर सैफ-करीना की तैमूर चुनने के लिए काफी आलोचना हो रही है।

Dec 21, 2016 / 07:03 pm

balram singh

karina's child name

karina’s child name

मंगलवार (20 दिंसबर) को सैफ और करीना के बेटे का जन्म हुआ। उन्होंने बेटे का नाम ‘तैमूर’ रखा है। नाम के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई। 

कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया है, “तैमूर रखें या टमाटर, उनका बेटा, उनकी मर्जी…” दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि उसका नाम वे औरंगजेब रखें या अॉस्ट्रेलिया रखें, वो उनकी मर्जी।
वहीं पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतह ने तैमूर नाम रखने के लिए सैफ और करीना की कड़ी आलोचना की है। तारिक फतह ने लिखा है कि करीना कपूर या तो अनपढ़ हैं या अकड़ू।
14वीं सदी के शासक तैमूर लंग को उसकी बर्बरता और विभिन्न युद्धों में हासिल की गई विजयों के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर सैफ-करीना की तैमूर चुनने के लिए काफी आलोचना हो रही है।

Home / Entertainment / सैफ-करीना के बेटे के नाम पर इस कांग्रेसी नेता ने कहा- तैमूर रखें या टमाटर उनकी मर्जी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो