मनोरंजन

2017 के 50 सबसे प्रभावशाली भारतीयों में ‘रणवीर सिंह’ और ‘राजकुमार राव’ शामिल

जी क्यू (इंडिया) पत्रिका द्वारा जारी 2017 के 50 सबसे प्रभावशाली युवा भारतीय में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और राजकुमार राव के नाम शामिल है। यह सूची यहां शुक्रवार शाम सार्वजनिक की गई।

अहमदाबादJul 08, 2017 / 01:08 pm

guest user

जी क्यू (इंडिया) पत्रिका द्वारा जारी 2017 के 50 सबसे प्रभावशाली युवा भारतीय में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, राजकुमार राव, बैंडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा शामिल हैं। जीक्यू ने अपनी इस सूची में 40 से कम उम्र के विभिन्न पेशों और पृष्ठभूमि जैसे-व्यापार और उद्यम, राजनीति, फैशन, डिजाइन, मीडिया, खान-पान, मनोरंजन, खेल और अचल संपति से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को शामिल किया।
https://twitter.com/hashtag/GQ?src=hash
यह सूची यहां शुक्रवार शाम सार्वजनिक की गई। जीक्यू इंडिया के संपादक चे कुरियन ने कहा, ”इस साल हमारी सूची में उन व्यक्तियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने कंपनियां बनाई हैं और अच्छी संपत्ति जुटाई है और इनमें से कोई भी 40 की उम्र से ज्यादा का नहीं है।”
https://twitter.com/RajkummarRao
इस सूची में आकाश अंबानी, अलंकृता श्रीवास्तव, अमृता पांडे, नीतेश कृपलानी, अनीत अरोड़ा, प्रभास, प्रभात चौधरी, राधिका आप्टे, दिलजीत दोसांझ, संजय गर्ग, कनन गिल, वीर दास और जोरावर कालरा जैसे नाम भी शामिल हैं। 
https://twitter.com/hashtag/GQPowerlist?src=hash
फिलहाल रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी नजर आएंगे।

Home / Entertainment / 2017 के 50 सबसे प्रभावशाली भारतीयों में ‘रणवीर सिंह’ और ‘राजकुमार राव’ शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.