scriptRIP रीमा लागू- बॉलीवुड में ऋषि कपूर से लेकर अक्षय कुमार ने रीमा लागू के निधन पर जताया शोक | RIP Reema lagoo: Rishi kapoor to Akshay kumar all B'town mourns her demise | Patrika News

RIP रीमा लागू- बॉलीवुड में ऋषि कपूर से लेकर अक्षय कुमार ने रीमा लागू के निधन पर जताया शोक

Published: May 18, 2017 11:28:00 am

Submitted by:

guest user

दिग्गज फिल्म और टीवी अभिनेत्री रीमा लागू का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड, रंगमंच और टीवी जगत शोक की लहर में डूब गया है। बॉलीवुड स्टार्स ने ट्वीट कर के रीमा लागू की मौत पर दुख प्रकट किया और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

दिग्गज फिल्म और टीवी अभिनेत्री रीमा लागू का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक, रीमा (59) ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में आखिरी सांस ली। उन्हें बुधवार आधी रात को यहां भर्ती कराया गया था। रीमा का पति विवेक लागू से तलाक हो गया था और उनकी एक बेटी मृणमयी लागू (35) है जो फिल्म एवं थिएटर कलाकार है। रीमा को छोटे और बड़े पर्दे पर आधुनिक एवं समझदार मां की उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है।
अक्षय कुमार-

https://twitter.com/hashtag/ReemaLagoo?src=hash
उनकी मशहूर फिल्मों में आशिकी,हम आपके है कौन,कुछ कुछ होता है, वास्तव और साजन आदि शामिल है। इसके अलावा उन्हें टीवी पर सुपरहिट धारावाहिक ‘श्रीमान श्रीमती’ और ‘तू तू मैं मैं’ के किरदारों के लिए जाना जाता है। रीमा हिंदी के अलावा मराठी फिल्मों का भी हिस्सा रही थी। इन दिनों वह टीवी धारावाहिक ‘नामकरण’ में नजर आ रही थीं। राजश्री प्रोडक्शन की कई यादगार और कामयाब फिल्मों में रीमा ने मां के रूप को जिंदा किया है। रीमा लागू बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए चार बार फिल्मफेयर अवार्ड भी जीत चुकी थीं। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड, रंगमंच और टीवी जगत शोक की लहर में डूब गया है।
ऋषि कपूर-

https://twitter.com/chintskap/status/865049265814609920
रीमा लागू की मौत से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। हर कोई उनकी इस अचानक हुई मौत से सदमे में है। बॉलीवुड स्टार्स ने ट्वीट कर के रीमा लागू की मौत पर दुख प्रकट किया और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। ऋषि कपूर से लेकर रितेश देशमुख,बोमन ईरानी,मधुर भंडारकर, महेश भट्ट, फराह खान और राजश्री प्रोडक्शन ने रीमा लागू की मौत पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया।
रागिनी खन्ना- 

https://twitter.com/hashtag/ReemaLagoo?src=hash
रितेश देशमुख- 

https://twitter.com/Riteishd/status/865056806753759232
फराह खान- 

https://twitter.com/hashtag/ReemaLagoo?src=hash
राजश्री-

https://twitter.com/hashtag/ReemaLagoo?src=hash
बोमन ईरानी- 

https://twitter.com/hashtag/ReemaLagoo?src=hash
महेश भट्ट- 

https://twitter.com/MaheshNBhatt/status/865059771778342913
कुनाल कोहली- 

https://twitter.com/hashtag/ReemaLagoo?src=hash
मधुर भंडारकर- 

https://twitter.com/hashtag/ReemaLagoo?src=hash

ट्रेंडिंग वीडियो