scriptतैमूर अली खान का स्टारडम बच्चन परिवार पर पड़ा भारी,सैफ और करीना ने अभिषेक-ऐश्वर्या को किया रिप्लेस | Saif ali khan and Kareena kapoor replace Abhishek bachchan and Aishwarya rai in a Brand Ambassador | Patrika News

तैमूर अली खान का स्टारडम बच्चन परिवार पर पड़ा भारी,सैफ और करीना ने अभिषेक-ऐश्वर्या को किया रिप्लेस

Published: Jul 26, 2017 01:20:00 pm

Submitted by:

guest user

तैमूर के स्टारडम के दम पर सैफ अली खान औऱ करीना कपूर ने एक घरेलू उपकरण के ब्रैंड एंबेसेडर के रुप में अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को एक घरेलू उपकरण के ब्रैंड एंबेसेडर के रूप में रिप्लेस कर दिया है। सैफ और करीना का बेटा तैमूर लाइमलाइट में हैं,जिससे ब्रांड को अधिक मदद मिलेगी।

बॉलीवुड में आजकल सैफ अली खान और करीना कपूर से ज्यादा उनका बेटा तैमूर अली खान सुर्खियों में रहता है। तैमूर को मिल रही सुर्खियों का फायदा सैफ और करीना को मिल रहा है। तैमूर कुछ भी करें वह चीज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है, फिर चाहे तैमूर के बालकनी में झूला झूलने की तस्वीर हो या फिर कुछ और।

पैरालंपिक चैंपियन बन इतिहास रचने वाली ‘दीपा मलिक’ पर बायोपिक बनाएंगे फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी


तैमूर के लाइमलाइट में रहने से सैफ और करीना को हो रहे फायदे का एक ताजा उदाहरण तब सामने आया, जब तैमूर के स्टारडम के दम पर सैफ अली खान औऱ करीना कपूर ने एक घरेलू उपकरण के ब्रैंड एंबेसेडर के रुप में अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को रिप्लेस कर दिया है। जी हां, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी एक घरेलू उपकरण के ब्रैंड एंबेसेडर के रूप में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जगह ले सकते हैं। पिछले कुछ सालों से अभिषेक और ऐश्वर्या एक घरेलू उपकरण के ब्रैंड एंबेसेडर थे, लेकिन जाहिर तौर पर सैफ और करीना अब उनकी जगह लेंगे। 
माना जा रहा था कि ‘ब्रांड’ अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ अपने अनुबंध को नवीनीकृत करेगा लेकिन बाद में उनका मन बदल गया। मार्केटिंग टीम जाहिर तौर पर सोचती है कि सैफ और करीना, बच्चन जोड़ी की तुलना में ज्यादा लाइमलाइट में है, जिससे ब्रांड को अधिक मदद मिलेगी क्योंकि पिछले कुछ समय से सैफ और करीना का बेटा तैमूर लाइमलाइट में हैं,जिससे ब्रांड को अधिक मदद मिलेगी। इसके चलते हर दिन सैफ और करीना मीडिया में छाए रहते हैं।
अभी से तैमूर का स्टारडम इतना दम दिखा रहा है, तो आगे चलकर करीना कपूर और सैफ अली खान के नवाब बेटे तैमूर अली खान का लाइमलाइट में रहना करीना और सैफ को किस तरह मदद करता है, यह देखना दिलचस्प होगा। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो