मनोरंजन

…….तो इसलिए सलमान खान को बेहद विनम्र इंसान मानती है सनी लियोनी

सनी लियोनी ने कहा है कि सलमान उनके साथ हमेशा बेहद विनम्र और दोस्ताना रहे हैं। यही वजह है कि वह हमेशा उनकी तारीफ करती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री से पहले सनी रिऐलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आई थीं जिसके होस्ट सलमान थे।

Jun 28, 2017 / 01:13 pm

guest user

बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी दबंग स्टार सलमान खान को बेहद विनम्र इंसान मानती है। फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री से पहले सनी रिऐलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आई थीं जिसके होस्ट सलमान थे। अब वह राजीव वालिया की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘तेरा इंतजार’ में सलमान के भाई अरबाज खान के साथ काम करती दिखाई देंगी। 
सनी लियोनी ने कहा है कि सलमान उनके साथ हमेशा बेहद विनम्र और दोस्ताना रहे हैं। यही वजह है कि वह हमेशा उनकी तारीफ करती हैं। सनी ने कहा, ‘मैं सलमान से कई बार मिली हूं, अरबाज के साथ भी काफी टाइम गुजारा है। मुझे पता है कि अरबाज कितने अच्छे इंसान हैं और मुझे लगता है कि उनका पूरा परिवार, उनके भाई बहुत अच्छे और ध्यान रखने वाले हैं। सलमान बहुत अच्छे हैं।’ 

आमिर खान के बाद अक्षय कुमार बनेंगे ‘एलियन’, इस फिल्म में एलियन बन निभाएंगे ‘नेगेटिव’ रोल


शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘रईस’ और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘नूर’ में गेस्ट अपीरियंस के तौर पर काम करने के बाद सनी अब अजय देवगन-इमरान हाशमी की फिल्म ‘बादशाहो’ के एक गाने में दिखाई देंगी। इसमें वह इमरान हाशमी के साथ थिरकती हुई नजर आएंगी। 
सनी ने कहा, ‘मुझे वह गाना पसंद है, इसमें इमरान के साथ काम करना एक अच्छा अनुभव रहा। वह नेक दिल इंसान हैं। उस गाने को करने में बहुत मजा आया और उम्मीद है कि लोगों को भी हमें साथ देखकर मजा आएगा। मैं ईश्वर से कामना करती हूं कि किसी फिल्म में मुझे उनके ऑपोजिट ऐक्टिंग करने का भी मौका मिले।’

Home / Entertainment / …….तो इसलिए सलमान खान को बेहद विनम्र इंसान मानती है सनी लियोनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.