मनोरंजन

सलमान खान की फ्यूज ‘ट्यूबलाइट’ से वितरकों को हुआ Loss, सलमान लौटाएंगे डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसा

सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ इस बार अपने फैंस को ईदी देने में कामयाब नहीं हो पाई। फिल्म के फ्लॉप होने से डिस्ट्रीब्यूटर्स को निराशा से ज्यादा जबरदस्त नुकसान हुआ है। सलमान खान ने उनके नुक़सान की एक हद तक भरपाई करने का फैसला किया है।

Jul 08, 2017 / 12:27 pm

guest user

सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ आ कर चली भी गई लेकिन जल नहीं पाई। सलमान खान की फिल्म से उनके फैंस को, डिय्ट्रीब्यूटर्स को सभी को बहुत उम्मीदें होती है, खासकर जब सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही हो। लेकिन सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ इस बार अपने फैंस को ईदी देने में कामयाब नहीं हो पाई।
फिल्म बॉक्स ऑफिस खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म के फ्लॉप होने से जितना दुख सलमान के फैंस को हुआ है उतनी ही निराशा फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स को हुई है। निराशा से ज्यादा फिल्म के डिस्ट्रीब्यूट करने वालों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। 
फिल्म के फ्लॉप होने से डिस्ट्रीब्यूटर्स को बहुत बड़ा झटका लगा है। लेकिन उनके इस नुकसान को कम करने के लिए सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए है। फिल्मी दुनिया में खूब चर्चा है कि सलमान खान ने उनके नुक़सान की एक हद तक भरपाई करने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि ‘ट्यूबलाइट’ से वितरकों को 60 से 75 करोड़ का घाटा हुआ है। खबरों के अनुसार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान आज डिस्ट्रीब्यूटर्स से मिलेंगे और पैसा वापसी पर बात करेंगे। सलमान खान ने तय किया है कि वो करीब 50 से 55 करोड़ रुपए लौटा देंगे। सलमान को पैसा वापस लौटाने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा लेकिन सलमान की पैसे वापसी की योजना से डिस्ट्रीब्यूटर्स का बोझ कुछ कम होगा।
उल्लेखनीय है कि सलमान खान ने वितरकों को पैसे नहीं लौटाए हैं, जबकि शाहरुख एेसा कर चुके हैं। इसी साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई शाहरुख़ खान की ‘रईस’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स अनिल थडानी (रवीना टंडन के पति ) ने करीब 70 करोड़ रुपए में लिए थे लेकिन वो 60 से 65 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाए। गौरतलब है कि सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन में महज 114.5 करोड़ की कमाई ही कर पाई है।

Home / Entertainment / सलमान खान की फ्यूज ‘ट्यूबलाइट’ से वितरकों को हुआ Loss, सलमान लौटाएंगे डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.