गंगूबाई बनकर रातोंरात पॉपुलर हुई Saloni Daini ने घटाया 22 किलो वजन, चौंका देगा ट्रांसफॉर्मेशन
मुंबईPublished: Nov 12, 2022 02:16:59 pm
Saloni Daini : टीवी की गंगूबाई यानी सलोनी दैनी अब काफी बड़ी हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने 22 किलो वजन घटाया है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


गंगूबाई बनकर रातोंरात पॉपुलर हुई Saloni Daini ने घटाया 22 किलो वजन, चौंका देगा ट्रांसफॉर्मेशन
Saloni Daini : टीवी इंडस्ट्री की 'गंगूबाई' तो आपको याद ही होगी। ये वही बच्ची है, जो 'कॉमेडी सर्कस' (Comedy Circus) में 'गंगूबाई', 'शकील', 'टुक-टुक' जैसे रोल प्ले कर के लोगों को गुदगुदाती थी। हम बात कर रहे हैं सलोनी दैनी (Saloni Daini) की। सलोनी एक बार फिर से अपने गजब ट्रांसफॉरमेशन को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सलोनी अब काफी बड़ी हो चुकी हैं और अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में है। इस बीच गजबवह अपने ट्रांसफॉरमेशन को लेकर भी चर्चाएं बटोर रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उन्हें पहचानना आपके लिए भी मुश्किल होगा।