script

सपना चौधरी को मिली धमकी-आई लव यू नहीं बोला तो हाथ काट लूंगा, फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते

locationमुंबईPublished: Mar 19, 2019 07:03:51 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

अब उनका एक नया वीडियो चर्चा का विषय है। दरअसल, इस वीडियो में एक लड़के ने सपना को प्रपोज किया है।

Sapna chaudhary

Sapna chaudhary

सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके डांस के तो लाखों लोग दीवाने हैं ही लेकिन आजकल उनके टिक टॉक वीडियोज भी काफी सुर्खियों में हैं। ज्ञातव्य है कि सपना चौधरी पिछले कुछ समय से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टिक टॉक वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। उनके ये वीडियो चर्चा का विषय बन गए हैं। अब उनका एक नया वीडियो चर्चा का विषय है। दरअसल, इस वीडियो में एक लड़के ने सपना को प्रपोज किया है।

 

Sapna Chaudhary

वीडियो में सपना के साथ एक लड़का है और दोनों ने मिलकर ये फनी वीडियो बनाया है। वीडियो में लड़का कहता है, ‘देखो अगर तुमने अभी आई लव यू टू नहीं बोला न तो हम अपनी नस काट लेंगे। फिर सपना कहती हैं, पागल हो क्या ये सब मत करो…तुम्हें क्या लगा मैं ऐसा कहूंगी। चल काट। फिर लड़का कहता है, सोच लो बहुत खून निकलेगा मुझे। फिर सपना कहती हैं, हां सोच लिया तू काट।’

फैंस को सपना का यह फनी वीडियो काफी पसंद आ रहा है। हाल में सपना ने एक फोटोशूट भी करवाया था। यह फोटोशूट भी वायरल हो गया था। दरअसल, इन तस्वीरों में सपना का ग्लैमरस अवतार लोगों को काफी पसंद आया था।

ट्रेंडिंग वीडियो