scriptदिव्यांका से अलग होने पर शरद ने तोड़ी चुप्पी! | sard stops his breakup news | Patrika News

दिव्यांका से अलग होने पर शरद ने तोड़ी चुप्पी!

Published: Mar 13, 2015 08:42:00 am

Submitted by:

शोहरत अपने साथ सहूलियत और असुविधा दोनों लाती है। टेलीविजन अभिनेता शरद मल्होत्रा ने इन दोनों के साथ ही जीने का तरीका सीख लिया है।

शोहरत अपने साथ सहूलियत और असुविधा दोनों लाती है। टेलीविजन अभिनेता शरद मल्होत्रा ने इन दोनों के साथ ही जीने का तरीका सीख लिया है।

जब से शरद और टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की राहें अलग होने की खबरें आई हैं, तब से ऐसा होने की तमाम वजह बताई जा रही हैं। लेकिन शरद अफवाहों पर तव्वजो न देने में यकीन रखते हैं। शरद और दिव्यांका के अलग होने के पीछे शरद की को-स्टार का होना भी बताया जा रहा है।

शरद ने ओक इंटरव्यू में यह चीजें मुझे परेशान किया करती थीं, लेकिन मेरा मानना है कि अटकलें या अफवाहें तो हमेशा ही रहेंगी। व्यक्ति हमेशा सफाई नहीं दे सकता। आपको पता होता है कि आपने क्या किया है। सबकी जिंदगी में मसले होते हैं, फिर चाहे वो निजी मसले हों या पेशेवर। इसलिए चलता है।ÓÓ

शरद इस वक्त ऐतिहासिक धारावाहिक ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रतापÓ में नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि यह भूमिका शारीरिक रूप से थकाने वाली है। उन्होंने कहा, ”हम घुड़सवारी, तलवारबाजी, मार्शल आट्र्स करते हैं और वह भी भारी-भरकम परिधानों में।

उनके इस तरह से कहने से एक बात साफ है कि वह शायद दिव्याका केसाथ आगे भी दिख सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो