script

वाकई में अलग हो गई ये खूबसूरत जोड़ी

Published: Mar 04, 2015 04:54:00 am

लम्बे समय साथ रहे टेली स्टार्स दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा के अलग होने की  बात की जा रही है। जीटीवी के शो बनूं मैं तेरे दुल्हन में साथ साथ काम करने के बाद ये दोनों करीब आए थे।

लम्बे समय साथ रहे टेली स्टार्स दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा के अलग होने की बात की जा रही है। जीटीवी के शो बनूं मैं तेरे दुल्हन में साथ साथ काम करने के बाद ये दोनों करीब आए थे।

 दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा की जोड़ी काफी फेमस रही है। दोनों का लव रिलेशन हमेशा टॉकिंग पॉइंट रहा है। 

लेकिन अब यह खूबसूरत जोड़ी अलग हो चुकी है। पिछले दिनों खबर आई थी कि इस जोड़ी के बीच तकरार चल रही है, पर दोनों इस बारे में कोई भी कमेंट करने से बच रहे थे। 

अब इस कपल ने एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें लिखा है, ‘हम दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। इसलिए सभी से रिक्वेस्ट है कि हमारे इस पर्सनल मैटर को गॉसिप का हिस्सा न बनाएं।

 खबर है कि दिव्यांका कमिटमेंट चाहती थीं और शरद से शादी करना चाहती थीं, लेकिन शरद इसके लिए तैयार नहीं थे। यह कपल 2004 में एक शो के दौरान मिला था।

अब देखना होगा इश बात में कितनी सच्चाई है क्योंकि कई बार ये सब पब्लिसिटी हासिल करने के लिए किया जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो