scriptओह गॉड! आलिया-सिद्धार्थ के रिश्ते के बीच में आई मिस्ट्री गर्ल | Sidharth Malhotra Spot with New Girl | Patrika News

ओह गॉड! आलिया-सिद्धार्थ के रिश्ते के बीच में आई मिस्ट्री गर्ल

Published: May 16, 2016 07:08:00 pm

Submitted by:

dinesh

हाल ही में सिद्धार्थ एक डिनर डेट पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई पड़े थे…

Sidharth Alia Relationship

Sidharth Alia Relationship

ओह गॉड ये क्या हो गया! अब ये कौन आया सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिदंगी में। खबर है कि इन दिनों सिद्धार्थ के साथ एक नकाबपोश लड़की डेट करती नजर आ रही है। ये भी खबर है अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने अपनी रिलेशनशिप को कभी भी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनसे जुड़े सूत्रों ने हमेशा दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात कही। अभी दोनों की कथित रिलेशनशिप फिर एक बार चर्चा में हैं।
खबरों के मुताबिक दोनों के बीच अभी सब कुछ सही नहीं चल रहा है। दोनों अलग-अलग हो गए हैं। हाल ही में सिद्धार्थ एक डिनर डेट पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई पड़े थे। अग्रेंजी वेबसाइट के अनुसार पिछले सप्ताह सिद्धार्थ बांद्रा के एक रेस्तरां में डिनर पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई दिए थे। डिनर के बाद दोनों सिद्धार्थ के घर की तरफ जाते हुए दिखे थे। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि सिद्धार्थ के साथ वह लड़की कौन थी।
बताया जा रहा है कि एक पार्टी में कथित तौर पर आलिया और सिद्धार्थ के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़ा आलिया के अपने एक्स बॉयफ्रेंड के नजदीक जाने पर हुआ। उसके बाद दोनों के बीच पार्टी में ही काफी तकरार हुई। तकरार के बाद दोनों पार्टी छोड़कर चले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो