सोनू निगम का कहना है कि यह बेहद ही नाजुक वक्त चल रहा है।
पुलवामा अटैक के बाद भारतीय वायु सेना की ओर से की गई जवाबी कार्यवाही के बाद दोनों देश के लोगों में खुशी का माहौल है। हालांकि इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के भड़काऊ पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। हाल में भारतीय सिंगर सोनू निगम ने इस मामले में अपना पक्ष रखा।
सोनू निगम का कहना है कि यह बेहद ही नाजुक वक्त चल रहा है। ऐसे में इंडियंस ना करें। यूट्यूब पर सामने आए एक वीडियो में सोनू ने कहा, 'बहुत ही क्रिटिकल टाइम चल रहा है, मैं युद्ध के फेवर में नहीं हूं। अब स्थिति ऐसी है तो देश का जो फैसला होगा हम उसके साथ होंगे। लेकिन एक चीज मैं कहना चाहता हूं आप लोगों को। पटाखें मत फोड़िए। अभी पहली बार कुछ हुआ है और आप इंडिया..इंडिया..इंडिया कह रहे हो। भद्दे-भद्दे ट्वीट्स कर रहे हैं और सामने वाले को चिढ़ा रहे हैं। आप चिढ़ाएंगे तो वह भी चिढ़कर आएंगे। उनकी कंट्री वाले उन्हें कह रहे हैं शेम शेम। फिर वह भी आगे से कुछ करेंगे। तो इसका तो अंत ही नहीं है।’
सोनू ने आगे बताया, 'आप पहली बॉल डालते हो और बोलते हो कि आप जीत गए, अरे पहले आगे से शॉट तो पड़ने दो। तो ये इंडियंस की मूर्खता है। हम लोग बच्चे बन जाते हैं। अच्छा देश तमीज से रहता है। आप रिस्पॉन्सिबल बनें, क्लास रखे। टीवी पर जो चल रहा है वह बच्चों वाली बातें हैं। इंडियंस के तौर पर हमें ग्रोअप होने की बहुत जरूरत है। …और ऐसे में अगर आप बदला भी निकाल रहे हैं तो तमीज से निकालिए। बेइज्जती करके और पटाखे फोड़कर ये सब नहीं करना चाहिए, मेरे खयाल से। आप लोग किसी की मौत का जश्न कैसे मना सकते हैं। हमारे मरें या किसी और के… हैं तो किसी के बच्चे, भाई और पति। वो लोग बेशक गुमराह हैं-गंदी नीयत के हैं लेकिन इंसान हैं। आप किसी के मरने पर पटाखे कैसे बजा सकते हैं।'