scriptअब जापान में बजा राजामौली की फिल्म RRR का डंका, पहली इंडियन फिल्म बनकर तोड़े ये रिकॉर्ड | SS Rajamouli film RRR starrer Ram Charan and Jr NTR complete 100 days in release of japan | Patrika News

अब जापान में बजा राजामौली की फिल्म RRR का डंका, पहली इंडियन फिल्म बनकर तोड़े ये रिकॉर्ड

locationमुंबईPublished: Jan 28, 2023 03:20:02 pm

Submitted by:

Jyoti Singh

RRR Created History in Japan : एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजा दिया है। ये फिल्म जापानी भाषा में भी रिलीज हुई है। जहां फिल्म ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। साथ ही इंडियन सिनेमा का नाम रोशन कर दिया है।

ss_rajamouli_film_rrr_starrer_ram_charan_and_jr_ntr_complete_100_days_in_release_of_japan.jpg
दुनियाभर में अपनी फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) का डंका बजवाने के बाद साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के साथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। अब उनकी फिल्म ने जापान में बुलंदी के झंडे गाढ़ दिए हैं। साथ ही वहां के दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। जिसके बाद अब राजामौली भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए वहां के फैंस को अपना आभार भी व्यक्त किया है। जाहिर है कि फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई कर रही है। इसी बीच RRR ने जापानी सिनेमाघरों में रिलीज के 100 दिन पूरे कर लिए हैं।
https://twitter.com/hashtag/RRRinJapan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) स्टारर फिल्म RRR अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। फिल्म ने जापान में भी अपनी शानदार कमाई से मेकर्स को बड़ी खुशी दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, RRR ने जापानी बॉक्स ऑफिस से भी करीब 45 करोड़ रुपये की कुल कमाई हासिल कर ली है। इसी के साथ ये फिल्म जापानी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हाईएस्ट इंडियन ग्रोसर मूवी बन गई।
यह भी पढ़े – जैकलीन-नोरा के अलावा इस एक्ट्रेस का भी दीवाना था सुकेश चंद्रशेखर, जेल में किया था शादी के लिए प्रपोज

इतना ही नहीं, RRR ने जापान में अब तक की सबसे बड़ी हिट हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘मुथू’ को भी पीछे छोड़ दिया है। जिसके बाद इंडियन सिनेमा के नाम पर एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वहीं इस सफलता से डायरेक्टर राजामौली भी काफी गदगद हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर फैंस के लिए अपना आभार व्यक्त करते हुए लिखा, ‘उन दिनों में वापस आ गए, जहां एक फिल्म 100 दिन चलती है। 175 दिन चलना बहुत बड़ी बात होती है। वक्त के साथ कारोबार का ढांचा बदला है। वो प्यारी यादें चली गई थीं। लेकिन जापानी दर्शक हमें दोबारा से वो पल जीने का मौका दे रहे हैं। लव यू जापान’।
https://twitter.com/hashtag/NaatuNaatu?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
गौरतलब है कि RRR के नाम और भी कई कीर्तिमान दर्ज हैं। फिल्म के ब्लॉकबस्टर गाने नाटू-नाटू (Naatu-Naatu) ने हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम किया है। जिसके बाद यह सॉन्ग ऑस्कर्स 2023 की रेस में भी शामिल हो गया है। इसे ऑस्कर्स में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया जा चुका है। इंतजार है तो बस 13 मार्च का, जब ऑस्कर्स 2023 के विजेताओं का ऐलान होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो