scriptसनी लियोनी के साथ नजर आएंगे डॉ. गुलाटी, जानिए क्या है पूरा मामला | Sunil grover Commentary With Sunny leone in ipl 10 | Patrika News

सनी लियोनी के साथ नजर आएंगे डॉ. गुलाटी, जानिए क्या है पूरा मामला

Published: Apr 09, 2017 06:17:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

टीवी स्क्रीन के फेमस डॉक्टर मशहूर गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर यूसी न्यूज के लिए आईपीएल मैच की कमेंटरी करने वाले हैं।

sunil grover sunny leone

sunil grover sunny leone

टीवी स्क्रीन के फेमस डॉक्टर मशहूर गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर यूसी न्यूज के लिए आईपीएल मैच की कमेंटरी करने वाले हैं। ग्रोवर 13 अप्रेल को कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स एलेवन पंजाब के बीच होने वाले मैच की कमेंटरी करेंगे। 
उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें सुनील कह रहे हैं, ‘मैं सुनील ग्रोवर और मैं 13 अप्रेल को आईपीएल मैच की लाइव कमेंटरी करूंगा।’ इस सेशन में अभिनेत्री सनी लियोनी भी सुनील ग्रोवर के साथ नजर आएंगी। 
https://twitter.com/hashtag/MasalaCommentary?src=hash
इस वीडियो में सुनील ने अभिनेत्री का नाम नहीं लिया पर इस बात की पुष्टि जरूर की कि वह ‘लैला’ और ‘बेबी डॉल’ के साथ नजर आएंगे। गौरतलब है कि ये दोनों सनी लियोनी के आइटम नंबर्स हैं।
 वीडियो के साथ सुनील ग्रोवर ने ट्वीट किया, ‘वह सबकी फेवरेट हैं, प्रशंसक उन्हें बेबी डॉल कहते हैं। गेस कीजिए कौन मेरे साथ नजर आएगा।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो