scriptइस दिन केएल राहुल की दुल्हनिया बनेंगी Athiya Shetty, पापा सुनील शेट्टी ने किया कंफर्म! | Sunil Shetty give update on daughter Athiya Shetty wedding with cricketer KL Rahul | Patrika News

इस दिन केएल राहुल की दुल्हनिया बनेंगी Athiya Shetty, पापा सुनील शेट्टी ने किया कंफर्म!

locationमुंबईPublished: Nov 20, 2022 12:52:10 pm

Submitted by:

Jyoti Singh

Athiya Shetty KL Rahul Wedding : क्राइम वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ के लॉन्च इवेंट में पहुंचे सुनील शेट्टी से जब अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कंफर्म किया कि अथिया की शादी जल्दी होगी।

athiya_shetty_kl_rahul_wedding.jpg
Athiya Shetty KL Rahul Wedding : इन दिनों बी-टाउन में शादी और सगाई का सीजन चल रहा है। हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फजल (Richa Chadda Ali Faza) और ‘आशिकी 2’ सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) ने शादी की। फिर आमिर खान की बेटी आइरा (Amir Khan Daughter Ira) ने सगाई की। अब खबर है कि बी-टाउन का एक और कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। ये कपल है सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल (Athiya Shetty KL Rahul)। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस बात की पुष्टि खुद एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने की है। एक्टर ने कंफर्म किया है कि उनकी बेटी अथिया जल्द ही शादी करने वाली हैं। वहीं अब उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1594227459050057728?ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल, हाल ही में सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) अपनी अपकमिंग क्राइम वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ (Web Series Dharavi Bank) के लॉन्च इवेंट में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटी अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल के रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। एक्टर से जब पूछा गया कि उनकी बेटी अथिया और राहुल की शादी कब होने वाली हैं? इस पर जवाब देते हुए सुनील शेट्टी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेरी शादी तो हो गई बेटा। फिर एक्टर ने कहा कि अथिया की शादी जल्दी होगी।’
यह भी पढ़े – Shehnaaz Gill को अवॉर्ड लेते हुए याद आए सिद्धार्थ शुक्ला, एक्ट्रेस ने सबके सामने कही दिल की बात

गौरतलब है कि क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty KL Rahul) काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है। वहीं कुछ महीने पहले कपल ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिससे कयास लगाए गए कि यह दोनों रिलेशन में हैं। हालांकि, अथिया ने कई बार केएल राहुल के साथ अपने संबंधों को अफवाह बताया है। लेकिन सुनील शेट्टी ने पहले भी इनकी शादी को लेकर कहा है। एक्टर ने कहा कि उनकी शादी तभी होगी जब दोनों अपने-अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरा कर लेते हैं। शादी एक दिन की बात तो नहीं है ना।
https://twitter.com/theathiyashetty/status/1519258744772726784?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं कुछ मीडिया हाउस में दावा किया गया है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty KL Rahul) की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित निवास ‘जहां’ में होगी। शादी के लिए डेकोरेशन्स और अरेंजमेंट्स शुरू हो गए हैं। साथ ही वेडिंग प्लानर भी बुक कर लिया गया है। बता दें कि अथिया शेट्टी को आखिरी बार फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में देखा गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो