scriptबॉलीवुड की ‘लैला’ सनी लियोनी का प्लेन क्रैश होते-होते बचा, वीडियो जारी कर भगवान को कहा ‘शुक्रिया’ | Sunny leone plane almost crashes in Maharashtra, She narrowly escapes, See video | Patrika News

बॉलीवुड की ‘लैला’ सनी लियोनी का प्लेन क्रैश होते-होते बचा, वीडियो जारी कर भगवान को कहा ‘शुक्रिया’

Published: Jun 01, 2017 10:41:00 am

Submitted by:

guest user

एक्ट्रेस सनी लियोनी जिस प्राइवेट प्लेन से सफर कर रही थी, खराब मौसम की वजह से उसका संतुलन अचानक खराब हो गया। हालांकि प्लेन हादसे का शिकार होते-होते रह गया और सबकी जान बच गई। ये घटना महाराष्ट्र में हुई है।

बॉलीवुड की लैला सनी लियोनी और उनकी उनकी पूरी टीम एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गई। दरअसल, एक्ट्रेस सनी लियोनी जिस प्राइवेट प्लेन से सफर कर रही थी, खराब मौसम की वजह से उसका संतुलन अचानक खराब हो गया। प्लेन क्रैश होने ही वाला था लेकिन फिर सबकुछ ठीक रहा और एक बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना की जानकारी खुद सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर के अपने फैंस को दी है। हालांकि प्लेन हादसे का शिकार होते-होते रह गया और सबकी जान बच गई। प्लेन में सनी लियोनी के साथ उनके पति डेनियल और उनके दोस्त थे। दुर्घटना की वजह अचानक खराब हुआ मौसम बताया जा रहा है। ये घटना महाराष्ट्र में हुई है।
https://twitter.com/SunnyLeone/status/869882904012345344
सनी लियोनी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, “भगवान का शुक्र है कि हम सब जिंदा है! हमारा प्राइवेट प्लेन खराब मौसम की वजह से क्रैश होने ही वाला था। इसके लिए भगवान को बहुत-बहुत शुक्रिया और अब हम वापिस घर जा रहे है।” वीडियो में सनी के साथ उनके पति डेनियल और उनकी टीम भी नजर आ रही है। जिनमें से किसी एक शख्स ने जीसस से सबकी जान बचाने के लिए शुक्रिया भी कहा। 
https://twitter.com/SunnyLeone/status/869888240685371392
सनी ने भगवान के साथ ही पायलट का भी धन्यवाद किया और लिखा, “मुश्किल समय में सबकी जिंदगी बचाने के लिए पायलट ने शानदार काम किया है। उन्होंने लिखा, ‘लेकिन यह बहुत बुरा अनुभव होता है जब पायलट हवा में भगवान से प्रार्थना करने लगे।'”
https://twitter.com/SunnyLeone/status/869889672461393920
सनी ने अपने अगले ट्वीट में कहा, “हमारा पायलट गजब का था। हमारी जिंदगी उसके हाथ में थी और उसने हम सबको बचा लिया।”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो