दरअसल, ‘सैरा नरसिम्हा रेड्डी’ अपनी कमाई के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। ये फिल्म रिलीज के 16दिन बाद भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। बता दें ये फिल्म ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ के साथ दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक 235 करोड़ कमा लिए हैं।
बताते चलें नरसिम्हा रेड्डी एक तेलुगू बायोग्राफिकल एक्शन ड्रामा है। ये फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई थी। ये फिल्म रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में रहीं और इन्हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। ‘सैरा नरसिम्हा रेड्डी’ में ब्रिटिश इंडिया के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा नरसिम्हा रेड्डी की कहानी के ऊपर बनाई गई है। इसमें चिरंजीवी ने नरसिम्हा रेड्डी का किरदार निभाया है। वहीं उनके साथ अमिताभ बच्चन, नयनतारा, तमन्ना भाटिया, रवि किशन, विजय सेतुपति और जगपति बाबू ने अहम रोल निभाया है।