scriptलेटेस्ट तस्वीर- पहली बार करीना अपने नन्हे राजकुमार तैमूर के साथ आई नजर | The first time Kareena appeared with her younger Prince Taimur | Patrika News

लेटेस्ट तस्वीर- पहली बार करीना अपने नन्हे राजकुमार तैमूर के साथ आई नजर

Published: Mar 18, 2017 05:23:00 pm

Submitted by:

rajesh walia

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर पहली बार अपने क्यूट से बेटे के साथ घूमने निकलीं।

Taimur khan

Taimur khan

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को तैमूर को जन्म देने के बाद पहली बार तैमूर अली खान के साथ देखा गया। यह पहली बार है जब करीना और तैमूर एक फ्रेम में दिखे हैं। करीना कपूर को कई बार पार्टीज करते देखा गया लेकिन कल पहली बार ऐसा हुआ कि करीना अपने क्यूट से बेटे के साथ घूमने निकलीं।
तैमूर के साथ करीना की यह अब तक की सबसे क्यूट तस्वीर है। तैमूर करीना की गोद में बैठा खिलखिला कर हंस रहा है। आपको बता दे, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में बेटे तैमूर के साथ ईवनिंग ड्राइव पर निकलीं।
20 दिसंबर 2016 को जन्म के एक दिन बाद उसे दुनिया के सामने लेकर आने वाली करीना कपूर पहली बार तीन महीने के तैमूर अली खान पटौदी के साथ ड्राइव पर निकलीं। इस ड्राइव पर मम्मी-बेटे की जोड़ी के साथ तैमूर की नानी भी थीं।
खबरों के अनुसार, करीना अब काम पर लौट चुकी हैं। वह जल्द जी सिने अवॉर्ड्स में परफॉर्म करती भी नजर आने वाली हैं। करीना तैमूर को अपनी फिल्म वीरे दि वेडिंग के सेट पर लेकर जाए। अगर वह छोटे नवाब को सेट पर लेकर जाती हैं तो हमें जरूर कुछ प्यारी-प्यारी तस्वीरें देखने को मिल सकती हैं। करीना जी सिने अवॉर्ड्स में परफॉर्म करेंगी, तैमूर के जन्म के बाद यह उनकी पहली परफॉर्मेंस होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो