script‘ट्यूबलाइट’ ने किया अंधेरा, अब चुकानी पड़ेगी भारी रकम | 'TueLight' did dark, now it will pay huge amount | Patrika News

‘ट्यूबलाइट’ ने किया अंधेरा, अब चुकानी पड़ेगी भारी रकम

Published: Jul 09, 2017 10:30:00 am

Submitted by:

rajesh walia

सलमान खान की फिल्में जब बड़े पर्दे पर आती हैं तो उम्मीद की जाती है कि वो फिर कोई रिकॉर्ड तोड़ेंगी। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ से भी दर्शकों को कुछ ऐसी ही उम्मीदें थीं लेकिन वो हमेशा की तरह रिकॉर्ड नहीं बना पायी

salman khan

salman khan

सलमान की फिल्म जिस तरह की ताबड़तोड़ कमाई करती हैं उस हिसाब से ये फिल्म काफी पीछे है। पिछले साल आई उनकी ‘सुल्तान’ पहले दिन साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। ‘सुल्तान’ ने पहले दिन 36.54 करोड़ की कमाई की थी। वहीं उनकी बाकी फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन देखें तो ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने 40.35, ‘बजरंगी भाईजान’ ने 27.25 करोड़ और ‘किक’ मे 26.40 करोड़ की कमाई की थी

 सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ फ्लॉप क्या हुई डिस्ट्रीब्यूटर तो उनके पीछे ही पड़ गए हैं। कई दिन से खबरें आ रही हैं कि डिस्‍ट्रीब्यूटर सलमान से पैसे मांग रहे हैं। आज सलमान खान अपने घर पर डिस्ट्रीब्यूटर से मिलने वाले हैं। ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने से डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी नुकसान हुआ है। आज 4 बजे सलमान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में डिस्ट्रीब्यूटर से मिलेंगे। देश के कई शहरों से डिस्ट्रीब्यूटर मुंबई पहुंचे हैं


ये सभी डिस्ट्रीब्यूटर नरेंद्र हीरावत से भी मिलेंगे। नरेंद्र ने ही इन डिस्ट्रीब्यूटर को फिल्म बेची थी। ट्यूबलाइट अपने बजट का 50 पर्सेंट भी नहीं निकाल पाई है।नरेंद्र खुद भी फाइनेंशियल क्राइसिस झेल रहे हैं। इसलिए उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर्स से सलमान से मिलने के लिए कहा है। अब देखना ये है कि सलमान खान डिस्ट्रीब्यूटर्स को कितने पैसे देते हैं।

 सलमान अपने पास से डिस्ट्रीब्यूटर्स को 30 फीसदी नुकसान की भरपाई कर देंगे। पहले भी सलमान के साथ ऐसा हो चुका है। तब भी सलमान ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे दिए थे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो