scriptTVF के सीईओ पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप | TVF CEO charged for molestation | Patrika News

TVF के सीईओ पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Published: Mar 14, 2017 10:12:00 am

Submitted by:

guest user

ऑनलाइन एंटरटेनमेंट चैनल द वायरल फीवर की एक पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि कंपनी के सीईओ और संस्थापक अरुनब कुमार ने उसके ढाई साल के कार्यकाल में उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की है।

TVF

TVF

ऑनलाइन एंटरटेनमेंट चैनल द वायरल फीवर की एक पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि कंपनी के सीईओ और संस्थापक अरुनब कुमार ने उसके ढाई साल के कार्यकाल में उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की है। 
‘द इंडियन उबर- डेट इज टीवीएफ’ नाम से एक अज्ञात ब्लॉग में उस महिला ने छेड़छाड़ की अलग-अलग घटनाओं का जिक्र किया है। महिला ने यह ब्लॉग ‘इंडियन फॉवलर’ के नाम से लिखा है। हालांकि, टीवीएफ ने अपने बयान में इन आरोपों का खंडन किया है
 महिला ने ब्लॉग में लिखा- कुमार से उसकी पहली बार मुलाकात मुंबई के एक कैफे में साल 2014 में हुई थी। अरुनब कुमार ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की उस ग्रेजुएट लड़की को अपनी कंपनी में नौकरी दे दी। वह लड़की बिहार के उसी शहर से है, जिससे कुमार ताल्लुक रखते हैं महिला ने आरोप लगाया है। 
कि उसके साथ पहली बार छेड़छाड़ तब हुई, जब उसे कंपनी में काम करते हुए सिर्फ 21 दिन ही हुए थे. ब्लॉग में महिला ने लिखा- पार्टी में अरुनब मुझे ऊपर उठाता था और मेरे ऊपर ऐसे गिरता था, जैसे उसने शराब पी रखी हो
कंपनी का कहना है कि, यह लेख पूरी तरह से हास्यास्पद है। TVF और उसकी टीम के खिलाफ बदनामी की साजिश मात्र है, इस लेख में TVF और उसकी टीम के खिलाफ लगाये गए सभी आरोप स्पष्ट रूप से झूठे, निराधार और असत्यापित हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो