मनोरंजन

‘स्वच्छ भारत’ के बाद ‘मेड इन इंडिया’ पर बनेगी फिल्म, पहली बार अनुष्का-वरुण की जोड़ी आएगी साथ नजर

यशराज बैनर के तले बनने जा रही इस फिल्म में पहली बार बॉलीवुड एक्टर और डेविड धवन के बेटे वरुण धवन और अनुष्का शर्मा साथ में नजर आने वाले है। फिल्म ‘सुई-धागा मेड इन इंडिया’ नाम से ही मोदी जी के अभियान ‘मेक इन इंडिया’ पर आधारित लग रहा है।

Jul 04, 2017 / 01:32 pm

guest user

अनुष्का शर्मा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। वह आखिरी बार अपने खुद के प्रोडक्शन की फिल्म ‘फिल्लौरी’ में नजर आई थी, हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया लेकिन अनुष्का की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। अब अनुष्का शर्मा शाहरुख के साथ फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में नजर आने वाली है। यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। इसी फिल्म के बीच अनुष्का ने अपनी एक और नई फिल्म की घोषणा कर दी है।
अनुष्का की इस नई फिल्म में एक नई और फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह जोड़ी दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगी। यशराज बैनर के तले बनने जा रही इस फिल्म में पहली बार बॉलीवुड एक्टर और डेविड धवन के बेटे वरुण धवन और अनुष्का शर्मा साथ में नजर आने वाले है। अनुष्का एक बार फिर यशराज फिल्म्स के साथ काम करने के लिए तैयार है। वरुण और अनुष्का स्टारर इस फिल्म का नाम “सुई-धागा” रखा गया है।
https://twitter.com/Varun_dvn
https://twitter.com/AnushkaSharma
अनुष्‍का ने अपने नए प्रोजेक्‍ट की घोषणा बहुत ही अलग तरीके से की है। इस फिल्‍म के बारे में उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पहेली के द्वारा बताया था। अनुष्‍का ने सबसे पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पहेली पोस्‍ट की थी। इस पर वरुण ने ट्वीट किया कि वह इस मुश्‍किल सवाल का जवाब रात 12 बजे तक देंगे। अपने वादे के मुताबिक वरुण ने अनुष्‍का के पोस्‍ट किए सवाल का जवाब देते हुए लिखा, “सुई-धागा”। जवाब देने के साथ ही उन्‍होंने यह भी लिखा कि यह अनुष्‍का के लिए काफी खास होगा। वरुण के जवाब से खुश होकर अनुष्‍का ने उन्‍हें सौ में सौ अंक देते हुए कहा कि चलों अब पिक्‍चर बनाते हैं। वरुण ने इस पर ट्वीट किया कि, ‘आप के साथ एक फिल्‍म बनाना मजेदार होगा।’
https://twitter.com/AnushkaSharma
https://twitter.com/SuiDhaagaFilm
https://twitter.com/SuiDhaagaFilm
फिल्म ‘सुई-धागा मेड इन इंडिया’ नाम से ही मोदी जी के अभियान ‘मेक इन इंडिया’ पर आधारित लग रहा है। इससे पहले मोदी जी के स्वच्‍छ भारत अभियान पर भी फिल्‍म बनी है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट:एक प्रेम कथा’ स्वच्छ भारत अभियान पर ही आधारित है। अनुष्का ने अपनी इस नई फिल्‍म की घोषणा कर सबको चौंका दिया है। अनुष्का के साथ इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड वरुण का मानना है कि उनकी और अनुष्का की जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी। 
https://twitter.com/hashtag/BreakingNews?src=hash
https://twitter.com/hashtag/SuiDhaaga?src=hash
https://twitter.com/hashtag/SuiDhaaga?src=hash
आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी शरत कटारिया ने लिखी है औऱ फिल्म को डायरेक्ट भी वहीं कर रहे है। इस फिल्म को प्रोड्यूस मनीष शर्मा कर रहे है। मनीष और शरत कटारिया की जोड़ी इससे पहले ‘दम लगा के हईशा’ जैसी हिट फिल्म दे चुकी है। अनुष्‍का और वरुण की इस फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी जनवरी 2018 को शुरू होगी। यह फिल्म उसी साल पर्दे पर गांधी जयंती के दिन रिलीज होगी। फिलहाल अनुष्का अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में बिजी है तो वहीं वरुण धवन ‘जुड़वा’ की सीक्वेल ‘जुड़वा-2’ में बिजी है।

Home / Entertainment / ‘स्वच्छ भारत’ के बाद ‘मेड इन इंडिया’ पर बनेगी फिल्म, पहली बार अनुष्का-वरुण की जोड़ी आएगी साथ नजर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.