scriptजिंदगी की आंधी में बह गई सुचित्रा सेन | Veteran actress Suchitra Sen passes away at 83 | Patrika News

जिंदगी की आंधी में बह गई सुचित्रा सेन

Published: Jan 16, 2015 12:12:00 pm

Submitted by:

Super Admin

कोलकाता। प्रख्यात अभिनेत्री सुचित्रा सेन का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार सुबह निधन हो गया…

कोलकाता। प्रख्यात अभिनेत्री सुचित्रा सेन का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार सुबह निधन हो गया।

सुचित्रा को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के कारण उन्हें बुधवार से श्वसन प्रणाली पर रखा गया था।

बेले व्यू क्लीनिक के चिकित्सकों के मुताबिक, 82 वर्षीय अभिनेत्री की रात में दो बार हालत अधिक बिगड़ने के बाद उनकी बेटी मुनमुन और पोतियों रिया और राइमा ने पूरी रात क्लिनिक में ही गुजारी।

डॉक्टरों के अनुसार विख्यात बंगाली अभिनेत्री ठीक से भोजन नहीं ले पा रही थी और उन्हें पाइप के जरिए भोजन दिया जा रहा था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी रविवार को अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना था। वे वहां करीब एक घंटे तक रहीं।

सुचित्रा सेन को 23 दिसंबर को इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 70 के दशक में फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो