scriptवीडियो: चैरिटी शो के लिए बिग बी सहित आलिया और वरुण उतरे रैंप पर ,दिखा अलग अंदाज | Video: Amitabh bachchan, Alia bhatt and varun dhawan walk the ramp in a fashion show for Charity | Patrika News

वीडियो: चैरिटी शो के लिए बिग बी सहित आलिया और वरुण उतरे रैंप पर ,दिखा अलग अंदाज

locationबांसवाड़ाPublished: Feb 27, 2017 12:59:00 pm

Submitted by:

guest user

अमिताभ बच्चन चैरिटी के लिए एक फैशन शो पर रैप करते नजर आए। यह शो कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। अमिताभ बच्चन के अलावा इस कार्यक्रम में आलिया भट्ट और वरुण धवन भी रैंप वॉक पर करते नजर आए।

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन चैरिटी के लिए एक फैशन शो पर रैप करते नजर आए। यह फैशन शो ‘केयरिंग विद स्टाइल 2017’ फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने आयोजित किया था। यह शो कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। शो के दौरान अमिताभ बच्चन एक अलग ही लुक में नजर आए। बिग बी जब रैंप वॉक पर उतरें तो उनके फैंस उन्हें देखकर चौंक गए। इस दौरान अमिताभ बच्चन ब्लैक कलर की डिजाइनर आउटफिट में थे।
https://twitter.com/hashtag/Watch?src=hash
अमिताभ बच्चन ने कहा कि हम सभी यहां एक अच्छे काम के लिए इक्कठा हुए हैं और उन्होंने आग्रह किया कि इस नेक काम के लिए आप जितना सहयोग कर सकते हैं करें। यह बहुत दुख की बात है कि इतनी कम उम्र में यह बच्चे कैंसर जैसी बीमारी से जुझ रहे हैं और आप लोगों का सहयोग से इन बच्चों को एक स्वस्थ जीवन मिल सकता है। 
https://twitter.com/ANI_news/status/835909852878757888
अमिताभ बच्चन के अलावा बॉलीवुड की हस्तिायां इस फैशन शो में शामिल हुई। अमिताभ बच्चन के अलावा इस कार्यक्रम में आलिया भट्ट और वरुण धवन भी रैंप वॉक पर करते नजर आए। वरुण और आलिया एक जैसे कलर की आउटफिट पहने हुए थे। दोनों ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के गाने ‘तम्मा-तम्मा’ पर रैंप वॉक की।
https://twitter.com/hashtag/Mumbai?src=hash
आपको बता दें कि आलिया और वरुण जल्द ही ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ में साथ नजर आने वाले है तो वहीं अमिताभ बच्चन जल्द हील रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘सरकार-3’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम और जैकी श्रॉफ भी दिखेंगे। इसके अलावा वह आमिर खान के साथ ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में भी नजर आएंगे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो