मनोरंजन

वीडियो: अर्जुन और सोनम ने अनिल कपूर के साथ ‘माई नेम इज लखन’ पर लगाए जमकर ठुमके

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्जुन और सोनम अनिल कपूर की फिल्म रान लखन के फेमस गाने पर डांस करते नजर आ रहे है। अर्जुन ने अपने चाचा अनिल के साथ कदम से कदम मिला कर डांस में उनका पूरा साथ दिया। तीनों भाई-बहिनों ने गुंडे फिल्म के गाने तूने मारी एंट्री पर जमकर डांस किय

Mar 01, 2017 / 01:47 pm

guest user

बॉलीवुड कपूर किड्स अपने परिवारों के साथ इस समय आबू धाबी में है। हम बात कर रहे है बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की। सोनम इन दिनों अपने परिवार के साथ अपने कजन अक्षय मारवाह की शादी के लिए आबू धाबी में है। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के फंक्शन से जुड़ी तस्वीरें भी शेयर की है। 
अब जब बहन ने फोटो शेयर की है तो भाई कैसे पीछे रह सकते है। सोनम के बाद अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्जुन और सोनम अनिल कपूर की फिल्म रान लखन के फेमस गाने पर डांस करते नजर आ रहे है। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही यह गाना बजता है अनिल कपूर अपने इस गाने का सिग्नेचर स्टेप करते नजर आ रहे है। तो वहीं बेटी सोमन ने भी पापा अनिल का पूरा साथ दिया।

Home / Entertainment / वीडियो: अर्जुन और सोनम ने अनिल कपूर के साथ ‘माई नेम इज लखन’ पर लगाए जमकर ठुमके

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.