मनोरंजन

Holi Songs 2024: इस बार भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड के ये टॉप गाने उड़ाएंगे गर्दा, देखें लिस्ट

होली का त्योहार रंग और गानों के बिना अधूरा है। इस होली पर आप गुलाल के साथ मनोरंजन के रंग में भी रंगने को तैयार हो जाइए।

Mar 22, 2024 / 12:24 pm

Swati Tiwari

इस बार भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड के ये टॉप गाने उड़ाएंगे गर्दा

Holi Songs 2024: होली के त्योहार में लोगों का उत्साह हमेशा हाई रहता है। होली का रंग जमाने में गानों का बड़ा हाथ होता है। किसी भी त्योहार में इतने गाने नहीं बनते जितने होली के त्योहार पर बनाए जाते हैं। इनमें से कुछ गाने ऐसे हैं जिस पर अगर आप होली में डांस ना कर लो तो होली का त्योहार अधूरा सा लगता है। त्योहार हो या शादी जब तक भोजपुरी गाने न बजें तब तक त्योहार मनाने का मजा नहीं आता। अगर इस होली आपको भी गानों पर धूम मचाने का प्लान है तो आज ही ये गानें अपने लिस्ट में नोट कर लें।
शोले फिल्म के इस गाने को कैसा भूला जा सकता है। इस गाने को बार-बार सुनने के बाद भी ये गाना नया सा लगता है। होली में ये गाना ना बजे तो त्योहार का मजा अधूरा सा लगने लगता है।
https://youtu.be/ny4ULrtIkUQ
ये गाना होली पर सबसे ज्यादा सुनने जाने वाले गानों में से एक है। ये गाना होली का नेशनल एंथम बन चुका है। होली में हजार गाने बजा लो पर जब तक इस गाने पर ठुमका नहीं लगा लेते तब तक मन नहीं भरता।
https://youtu.be/87FYp3YLEBM
‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म का गाना ‘बलम पिचकारी’ यंग जनरेशन का फेवरेट होली सॉन्ग है। रणबीर और दीपिका के स्टेप के साथ इस होली आप भी इस सॉन्ग पर फुल एनर्जी के साथ डांस कर मजे कर सकते हैं। इस गाने पर आप कमरतोड़ डांस कर सकते हैं।
https://youtu.be/II2EO3Nw4m0
‘डर’ फिल्म का गाना ‘अंग से अंग लगाना’ तो होली पर बना बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग है। इस गाने पर डांस करके आप फुल एंजॉय कर सकते हैं। इस सॉन्ग को बजाइये और रंगों के त्योहार की मस्ती में खो जाइए।
https://youtu.be/bue7fClXlkI
फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी ने अपने गाने से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। रंगों के त्योहार के जश्न के मूड को सेट करने के लिए ये एकदम परफेक्ट ट्रैक है।
https://youtu.be/1YBl3Zbt80A
फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने इस गाने पर जबरदस्त डांस किया है। इस गाने पर आप होली ने वाइब कर सकते हैं। ये गाने आपके लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
https://youtu.be/Mpy0UzbHNr0
ये गाना आज-कल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस गाने पर खूब रीलें बना रहे हैं। इस होली पर आपको ये गाना जरूर बजाना चाहिए।

https://youtu.be/D7j5ugRDXfQ
‘आवा ऐ आम्रपाली होली में रंग डाली’ मजेदार सॉन्ग है। इसे दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने ही गाया है। गीत का संगीत ओम झा ने कम्पोज किया है। ‘वेब म्यूजिक’ के चैनल पर रिलीज इस गाने को बीते 8 साल में 23 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। इस होली आप इस गाने पर झूम सकते हैं।
https://youtu.be/cbUU3GPM-so
गाने में पावर स्टार मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस श्वेता महारा के साथ जोड़ी बनाने नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है और इस गाने को लोग बार- बार देख रहे हैं।अब रंग ठोपे ठोप को कुछ ही दिनों में मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं और ये आंकड़ा महज 5 दिन का था।
https://youtu.be/djCiiIqQrkw
खेसारी लाल यादव और रानी (Khesari Lal Yadav and Rani) की केमिस्ट्री किसी भी गाना वीडियो को चार चांद लगा देती है। इसी खूबसूरती के साथ दोनों स्टार का एक साथ भोजपुरी होली गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को सुनते ही फगुनाहट असर हर तरफ दिखने लग जाता है। ये गान आपको अपने लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।
https://youtu.be/G9JN6crCpsI
फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने इस गाने पर जबरदस्त डांस किया है। इस गाने पर आप होली ने वाइब कर सकते हैं। ये गाने आपके लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Home / Entertainment / Holi Songs 2024: इस बार भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड के ये टॉप गाने उड़ाएंगे गर्दा, देखें लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.