script

Accident in etah रफ्तार का कहर, दो महिलाओं की मौत, 13 घायल, देखें वीडियो

locationएटाPublished: Jul 20, 2019 11:54:06 am

Submitted by:

suchita mishra

-देर रात गंजडुंडवारा क्षेत्र में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
-एक ही परिवार की महिला की मौत और नौ घायल
-एक बच्चा गम्भीर, इलाज के लिए आगरा भेजा गया

Accident in etah

Accident in etah

एटा। उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जनपद में बढ़ती हुई दुर्घटनाओं का कारण बनी टूटी हुई सड़कें हैं। देर रात गंजडुंडवारा क्षेत्र में मैक्स पिकअप में डेढ़ दर्जन सवारियां बैठकर एटा आ रही थीं। तभी एटा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। 15 लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया। दो घायल महिलाओं को चिकत्सक ने मृत घोषित कर दिया। 13 लोगों का इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में वही एक ही परिवार के एक महिला की मौत के साथ नौ लोग घायल हुए हैं।
Accident in etah
यहां का है पूरा मामला

पूरा मामला थाना कोतवाली देहात के गंजडुंडवारा रोड के कुठिला लायकपुर गाँव के पास का है। 23 वर्षीय अंकिता और 28 वर्षीय मीना को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो मासूम बच्चे भी घायल हुए हैं। जिला अस्पताल, एटा के चिकित्सक डॉ. वी सागर ने बताया कि एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा संदर्भित किया गया है। बाकी सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। भाहुपुरा गाँव के एक ही परिवार के के 9 लोग घायल हुए हैं। घायल बंटू ने बताया कि भगवान की कृपा से बच गए।

ट्रेंडिंग वीडियो