scriptमुलायम के बेहद करीबी इस सपा नेता के बेटे ने रामगोपाल यादव को बताया भाजपा की B टीम | Ashish yadav Attack on Ram Gopal Yadav Lok sabha Election 2019 | Patrika News

मुलायम के बेहद करीबी इस सपा नेता के बेटे ने रामगोपाल यादव को बताया भाजपा की B टीम

locationएटाPublished: Apr 21, 2019 03:52:21 pm

रामगोपाल को बेईमान भी बताया तो वहीं प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह को जमीनी नेता करार दिया।

Ramgopal Yadav

मुलायम के बेहद करीबी इस सपा नेता के बेटे ने रामगोपाल यादव को बताया भाजपा की B टीम

एटा। समाजवादी पार्टी छोड़ प्रसपा में शामिल हुए एटा से पूर्व सपा विधायक और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश बाबू यादव के बेटे आशीष यादव ने गठबंधन को महमिलावटी गठबंधन बताते हुए प्रो रामगोपाल पर जमकर निशाना साधा। साथ ही रामगोपाल को बेईमान भी बताया तो वहीं प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह को जमीनी नेता करार दिया।
रामगोपाल भाजपा की B टीम

उन्होंने कहा कि जब रामगोपाल का जन्मदिन होता है तो अमित शाह और मोदी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचते हैं इसलिए रामगोपाल भाजपा की B टीम हैं। सपा को खत्म करने में रामगोपाल यादव का अहम रोल है। उन्होंने ये भी कहा कि जब सपा के मुखिया नेता जी यानि मुलायम सिंह यादव हुआ करते थे तब की सपा और अब अखिलेश यादव की सपा में बहुत अंतर है। अखिलेश यादव अगर कमजोर न होते तो गठबंधन करने की जरूरत नहीं पड़ती। आजम खान द्वारा दिये गए सवाल पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनको पार्टी से निकाला जाना चाहिए और कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो