scriptदुल्हन की विदाई के दौरान हुआ बड़ा हादसा, मच गई भगदड़, दो मासूमों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो | Big accident during farewell of bride | Patrika News

दुल्हन की विदाई के दौरान हुआ बड़ा हादसा, मच गई भगदड़, दो मासूमों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

locationएटाPublished: Mar 13, 2019 06:36:40 pm

थाना जलेसर के गांव खानपुरी में शादी समारोह के बाद हो रही दुल्हन की विदाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ।

farewell of bride

farewell of bride

एटा। थाना जलेसर के गांव खानपुरी में शादी समारोह के बाद हो रही दुल्हन की विदाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ। दरअसल जब दुल्हन की विदाई हो रही थी, तभी कुछ लोग घर के छज्जे पर खड़े थे। अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। तेज धमाके से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।
यहां का है मामला
थाना जलेसर के गांव खानपुर का है। मथुरा के महाबन से यहां 12 मार्च को बारात आई थी। आज सुबह दुल्हन की विदाई का प्रोग्राम चल रहा था। दुल्हन को घरवाले विदा करने के लिए बाहर कार तक ले आये। इस दौरान घरवालों की भीड़ लगी हुई थी। विदा को देखने के लिए कुछ लोग छज्जे पर खड़े थे, बताया जा रहा है कि इस दौरान छज्जा गिर गया, जिसमें दबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।
घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
वहीं छज्जे में दबने से दो मासूमों की मौत हुई तो आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये, जिन्हें ग्रामीणों ने उपचार के लिए जलेसर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मासूमों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो