scriptसारी हदें पार कर भांजे ने मां समान सगी मामी के साथ किया कुछ ऐसा, जानकर आपके होश उड़ जाएंगे, देखें वीडियो | big news real bhanja viral ashlil message for his mami on social media | Patrika News

सारी हदें पार कर भांजे ने मां समान सगी मामी के साथ किया कुछ ऐसा, जानकर आपके होश उड़ जाएंगे, देखें वीडियो

locationएटाPublished: Oct 22, 2018 01:24:33 pm

Submitted by:

suchita mishra

भांजे ने मामी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज लिखकर वायरल कर दिया।

woman

woman

एटा। जिले में रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक भांजे ने अपनी मामी को लेकर अश्लील मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मैसेज के बाद महिला के पास तमाम फोन आने लगे तब उसे इसके बारे में पता चला। इसके बाद पीड़ित महिला ने अपने भांजे के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद से पीड़ित लगातार महिला और उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। इसको लेकर उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर महिला के साथ मारपीट भी की।
मामला एटा शहर के नगला केवल का है। यहां एक महिला ने अपने सगे भांजे पर आरोप लगाया है कि दो दिन पहले भांजे धीरू यदुवंशी ने आपसी विवाद के चलते उसके के लिए अश्लील मैसेज और उसका फोन नम्बर फेसबुक पर वायरल कर दिया। इसके बाद महिला के पास अश्लील फोन आने शुरू हो गए। तब परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। इसके कारण आरोपी के हौसले बुलंद हैं। आरोपी पीड़ित परिवार पर मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहा है। साथ ही शहर छोड़ने का दबाव बना रहा है। उसने अपने मां बाप, भाइयों के साथ मिलकर पीड़ित महिला के साथ मारपीट भी की।
इस मामले में एसपी संजय कुमार का कहना है कि एक महिला ने सगे भांजे पर आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करने के लिए कोई लेख डाला गया है। इस बारे में जब जानकारी की गई तो मालूम पड़ा कि महिला ने उस परिवार से किसी अवसर के लिए ज्वेलरी ली थी जो उसने वापस नहीं की। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिस आईडी से सोशल मीडिया पर लेख डाला गया है, उस आईडी की पहचान नहीं हो पायी है कि किस नंबर से इसे डाला गया है। इस मामले की विवेचना चल रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं दोनों पक्षों में लड़ाई को लेकर उन्होंने कहा कि महिला और उसकी नंद के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद हुआ था। इसमें अभियोग पंजीकृत है। पुलिस संज्ञान ले रही है। कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो