scriptBig News: ग्रामीणों ने ईवीएम से छेड़छाड़ का लगाया आरोप, बोले वोट कमल को डाला, मिला साईकिल को, जानिए पूरा मामला | big news villagers allegation to tamper EVM, bjp vote going to cycle | Patrika News

Big News: ग्रामीणों ने ईवीएम से छेड़छाड़ का लगाया आरोप, बोले वोट कमल को डाला, मिला साईकिल को, जानिए पूरा मामला

locationएटाPublished: Apr 23, 2019 12:12:14 pm

Submitted by:

suchita mishra

एटा की 104 विधानसभा में बूथ संख्या 323 पर ईवीएम में गड़बड़ी होने से लोग आक्रोशित हो गए।

एटा। जिले की 104 विधानसभा में बूथ संख्या 323 पर ईवीएम में गड़बड़ी होने से लोग आक्रोशित हो गए। लोगों का आरोप है कि मशीन से छेड़छाड़ की गई है। भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल का बटन दबाने पर समाजवादी पार्टी की साईकिल पर वोट पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अंदर बैठे मतदान कर्मियों के भी मिले होने की आशंका है।
लोगों ने बताया कि थोड़ी देर पहले ही एटा विधानसभा की 104 में जिला पंचायत के बूथ संख्या 88 पर भी पीठासीन अधिकारी बने जल निगम के एई योगेश कुमार को हटाया गया है। इसके बाद दूसरी टीम को लगाकर मतदान फिर से शुरू कराया गया है। बूथ संख्या 88 के बाद बूथ संख्या 323 पर लोगों ने मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए, उसे बदलवाने के लिए हंगामा किया। बात बढ़ती देख उप निर्वाचन अधिकारी मौके पर पहुंच गए और वोटिंग मशीन बदलवाने के लिए मतदान को कुछ देर के लिए रोक दिया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

ट्रेंडिंग वीडियो